रायबरेली: प्रदेश में योगी सरकार बनते ही अवैध स्लॉटर हाउस बंद करने और गोकशी पर सख्त कार्रवाई का आदेश हुआ था। किंतु सरकार बने करीब साडे 3 वर्ष हो गए हैं, लेकिन अवैध स्लॉटर हाउस अब भी चल रहे हैं। मीट कारोबारी संगठनों के मुताबिक, प्रदेश में रोजाना करीब कई टन मीट की खपत होती है।
आपको बता दें कि, अवैध रूप से चलाए जा रहे स्लॉटर हाउस में कटान करने वाले अभी भी चोरी छुपे सक्रिय नजर आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला रायबरेली के इंदिरा नगर में देखने को मिला जहां मुखबिर खास की सूचना के आधार पर इंदिरा नगर पुलिस चौकी की टीम ने अवैध रूप से कटने जा रही 18 भैंसों को एक पिकअप से बरामद किया है। जबकि प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार ने अवैध बूचड़खाने पर रोक लगा दी थी। लेकिन इसके बावजूद भी लोग चोरी छुपे बिजनेस कर रहे है।
इंदिरा नगर पुलिस चौकी की सूझबूझ से 18 भैंस पकड़ी गई। जिसमें 6 भैंसा और 12 भैंसी है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ट्रक ड्राइवर राहुल तेलिया कोट रायबरेली, और कंडक्टर मोहम्मद वसीम पुत्र मोहम्मद उमर कठवारा हरचंदपुर रायबरेली तथा ट्रक मालिक सानू किला बाजार रायबरेली का बताया गया। इंदिरा नगर पुलिस चौकी प्रभारी बृजमोहन और पीयूष सिंह के नेतृत्व में ट्रक को पकड़ा गया है, जिसमें 18 भैंस मिली है। इंदिरा नगर चौकी प्रभारी ने बताया कि, पकड़े गए लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं ड्राइवर राहुल ने बताया कि, यह गाड़ी सलवन के उसवापुर से चलकर उन्नाव जा रही थी, तभी मामा चौराहे के पास ट्रक को इंद्रा नगर पुलिस चौकी की पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया।

0 टिप्पणियाँ