अंशिका दीक्षित बनाई गई सलोन तहसील की एसडीएम।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: सलोन तहसील के उपजिला अधिकारी आशीष कुमार सिंह के गैर जनपद तबादले के बाद अब सदर में रही अतिरिक्त उपजिलाधिकारी अंशिका दीक्षित को सलोन तहसील की उपजिलाधिकारी बनाई गई है। 

     आपको बता दें कि, कोविड-19 के शुरुआती काल में अंशिका दीक्षित को शासन द्वारा सदर एसडीएम बनाया गया था, लेकिन तैनाती के कुछ ही दिनों बाद राही, रुस्तमपुर  सहित अन्य जगहों  के कोविड-19 सेंटरों पर लगातार लापरवाही व अवस्थाओं का टोटा होने के चलते समाचार  पत्रों के माध्यम से काफी किरकिरी हुई थी। जिसको लेकर  इनको सदर एसडीएम पद से तत्कालीन शासन द्वारा इन्हें एसडीएम से हटाकर अतिरिक्त एसडीएम बना दिया गया था। वहीं इनके बाद सदर के नए एसडीएम की नियुक्ति दी गई। काफी दिनों से अतिरिक्त पद पर चल रही सदर एसडीएम अंशिका दीक्षित को एक बार फिर सलोन तहसील का उपजिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं इससे पूर्व में रहे सलोन के उप जिला अधिकारी आशीष कुमार सिंह का बुलंदशहर तबादला किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ