किशोरी का अर्धनग्न शव खेत में मिला गैंगरेप के बाद हत्या की आशंका

रजनीकांत अवस्थी

बाराबंकी: यूपी में सरकार की लाख कोशिशों के बाद भी महिलाओं और बच्चियों के साथ अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन हो रही वारदातों के बावजूद पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। एक बार फिर यूपी के बाराबंकी जिले में ऐसा ही कुछ देखने को मिला।

     आपको बता दें कि, मामला बाराबंकी जिले का है, जहां खेत में धान काटने गई युवती की हत्या कर दी गई। युवती का शव अर्धनग्न हालत में धान के खेत में पड़ा मिला। युवती के हाथ और पैर बंधे हुए थे। बताया जा रहा है कि, जिले के सतरिख थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासिनी 15 साल की किशोरी खेत में धान काटने गई हुई थी। वह जिस खेत में धान काटने गई थी, उसके बगल के खेत में उसका शव मिला है।

    अर्धनग्न हालत में शव मिलने के बाद परिजनों ने गैंगरेप के बाद हत्या की आशंका जताई है। इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ