श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी एक की मौत कई जख्मी।। Raebareli news ।।

 प्रशांतशर्मा

 डलमऊ/रायबरेली: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटने से एक 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई, जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं ट्रैक्टर ट्राली के पलटने से अधिकारियों में हड़कंप मच गया, पुलिस प्रशासन को जैसे ही ट्रैक्टर ट्राली के पलटने की सूचना मिली आनन फानन सभी घायलों को पुलिस ने सीएचसी डलमऊ में भर्ती कराया। इसी दौरान एक महिला की हालत नाजुक होता देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

    आपको बता दें कि, ट्रैक्टर ट्राली पर सवार एक ही गांव, जो डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के जोहवा नटकी के रहने वाले थे के द्वारा मूर्ति विसर्जित करके वापस घर आ रहे थे। एक ट्रैक्टर ट्राली में लगभग 2 दर्जन से अधिक लोग सवार थे, तभी डलमऊ-फतेहपुर मार्ग पर बक्शी मेमोरियल पब्लिक स्कूल के समीप ओवरटेक करने के चलते ट्राली पलट गई। ट्राली पलटते ही वहां पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। देखते ही देखते लोगों का हुजूम इकट्ठा हो गया। सूचना पर पहुंची डलमऊ पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डलमऊ पहुंचाया। जिसमें लवकुश 12 पुत्र कमलेश की रास्ते में ही मौत हो गई थी। घायलों में किरन 40 वर्ष पत्नी शत्रोहन,अनुराग 13 वर्ष पुत्र सत्रोहन, शकुंतला 55 वर्ष पत्नी कमलेश, खुशी 13 वर्ष पुत्री ओमप्रकाश, उर्मिला 28 पत्नी राकेश, आदित्य 8 वर्ष पुत्र राकेश, प्रियंका 15 वर्ष पुत्री रमेश, ओमनी 12 वर्ष पुत्री सत्रोहन, दीपांशी 12 वर्ष पुत्री  ओमप्रकाश, उमा 18 वर्ष पुत्री कमलेश गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन का इलाज चल रहा है। वहीं एक महिला की हालत ज्यादा गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ