महराजगंज/रायबरेली: हाथरस कांड को लेकर कल सपा द्वारा कैंडल मार्च निकाले जाने के बाद आज कांग्रेसियों ने बृहस्पतिवार की शाम 7:30 बजे महराजगंज रायबरेली रोड पर कैंडल मार्च निकाला। कांग्रेसियों का हुजूम मुख्य तिराहे पर पहुंचा, जहां पर 2 मिनट का मौन रखकर हाथरस कांड में बलात्कारियों की हैवानियत से मौत के मुंह में समा गई दलित बालिका की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन भी रखा गया, साथ ही योगी सरकार के इशारे पर कांग्रेश के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ पुलिस द्वारा की गई धक्का-मुक्की और दुर्व्यवहार की निंदा की गई।
इस मौके पर युवा नेता प्रिंसू वैश्य, जैनुलाब्दीन उर्फ लाला मनिहार, आशुतोष सिंह, इरशाद आलम सहित बड़ी तादाद में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ