शिक्षा राज्यमंत्री ने शिवगढ़ के नेरथुआ में निर्माणाधीन केंद्रीय भवन का किया निरीक्षण।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: प्रदेश सरकार की शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी ने आज मंगलवार को दोपहर अचानक महराजगंज तहसील क्षेत्र के शिवगढ़ विकासखंड के अछई गांव में निर्माणाधीन राजकीय इंटर कॉलेज का मुआयना किया। उन्होंने बाकायदे एक भवन के निर्माण में प्रयुक्त होने वाली प्रत्येक सामग्री को देखा व गुणवत्ता पर संतोष जताया। फिर भी उन्होंने मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि, गुणवत्ता में और सुधार किया जाए। यह बिल्डिंग इतनी मजबूत बने ताकि, आसपास के सरकारी भवनों के लिए एक आदर्श कायम हो।




   आपको बता दें कि, इस मौके पर मौजूद भाजपा युवा मोर्चा शिवगढ़ मंडल अध्यक्ष राहुल द्विवेदी ने शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी को बताया कि, विद्यालय की बाउंड्री वाल और कैंपस के बीच में मिट्टी भराई भी बहुत आवश्यक है। इस पर मंत्री ने सहमति जताते हुए कहा कि, यह सुझाव बहुत उत्तम है। इसके लिए वह प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि, और भी कोई समस्या हो, तो उसको भी अवगत कराया जाए। मौके पर मौजूद लोगों ने अपने-अपने प्रार्थना पत्र दिए। मंत्री ने कहा कि, भवन तैयार होते ही इसका शुभारंभ कर दिया जाएगा, ताकि बच्चों का भविष्य उज्जवल बने और स्कूल संचालित हो सके।



    इस मौके पर जेई मोहम्मद सादिक, सीएनडीएस जिला विद्यालय निरीक्षक मनीष मिश्रा, सुशील तिवारी, अतुल मिश्रा, निरथुआ प्रधान उमेश सिंह, जीत बहादुर, राम शंकर प्रजापति आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ