एसडीएम की अध्यक्षता में संपन्न हुई कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक।। Raebareli news ।।

 

प्रशांत शर्मा

डलमऊ/रायबरेली: मंगलवार को कोतवाली परिसर में एसडीएम की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे।

     आपको बता दें कि, एसडीएम ने कहा कि, पैंसठ वर्ष से अधिक एवं गंभीर बीमारी वाले लोगों को कार्यक्रम से दूर रखना है।    कार्यक्रम में लगभग 6 फीट की दूरी बना कर रखना है। फेस कवर और मास्क का प्रयोग किया जाएगा। कार्यक्रम में जो लोग भी शामिल होंगे उन्हें आयोजक के द्वारा आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड कराना होगा। वहीं एसडीएम ने नगर पंचायत अध्यक्ष पंडित बृजेश दत्त गौड़ से चौराहे पर लाउडस्पीकर लगाकर कोविड-19 के प्रचार प्रसार के लिए लगवाने के लिये कहा। एसडीएम ने यह भी कहा कि, जिन लोगों को कार्यक्रम या मूर्ति स्थापित करने की अनुमति मिल जाती है वह लोग शासनादेश के अनुसार दान-दक्षिणा डायरेक्ट ना देकर डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने की बात कही। 


   उन्होंने यह भी कहा कि, अगर कोई हॉटस्पॉट एरिया है, तो वह पुराने तरीके से ही किया जाएगा। कार्यक्रम में आने और जाने के लिए अलग-अलग द्वार बनेंगे और जो खानपान की व्यवस्था होगी उनके बनाने वाले लोगों की मेडिकल जांच कराना होगा। 

    वहीं कोतवाली प्रभारी लाल चंद सरोज ने कहा कि, चालान के दौरान लोगो की शिकायत होती है कि, पुलिस चालान कर रही है, इसलिए सभी से कहना है कि, घटना-दुर्घटना को रोकने के लिए चालान किया जाता है। बैठक में आने वाले सभी लोगो का कोतवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। 


    इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष पंडित बृजेश दत्त गौड़, विनोद निसाद, पुकुुुन पंडा, दीपू यादव, दिव्यानंद गिरि जी महाराज, आशीष सोनी, अंशु तिवारी, मन्ना दादा, अशोक शुक्ला,नीरज यादव, आशीष श्रीवास्तव, संदीप चौधरी, अखिलेश कुमार सिंह, प्रेमशंकर, लिपिक सोहराब अली,देवराज यादव, सचिन शुक्ला सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ