दिवाली पर्व को देखते हुए प्रशासन सतर्क व कन्ट्रोल रूम सक्रिय।। Raebareli news ।।

 

3 दिनों के लिए पटाखों के विक्रय हेतु अस्थायी लाइसेंस नगर मजिस्टेªट व तहसीलों के एसडीएम द्वारा किये जायेंगे निर्गत

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: दीपावली पर्व को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा आतिशबाजी निर्माण/भण्डारण/विक्रय के स्थायी लाइसेंस निर्गत है। इसके अतिरिक्त 03 दिन के लिये पटाखों के विक्रय हेतु अस्थायी लाइसेंस नगर में नगर मजिस्ट्रेट तथा तहसीलों में सम्बन्धित उप जिला मजिस्ट्रेट द्वारा निर्गत किये जाते हैं। यदि जनपद में कही भी बिना वैध लाइसेंस के चोरी छिपे निर्माण/भण्डार/विक्रय का कार्य किया जाता है, अथवा लाइसेंस की शर्तो का उल्लंघन किया जाता है, तो इसकी सूचना कलेक्ट्रेट स्थित इंटीग्रेटेड कोरोना कंट्रोल रूम के दूरभाष संख्या 0535-2203320, 0535-2203214, 9532748340, 9532647079 पर दे सकते है।    


     आपको बता दें कि, उक्त कंट्रोल रूम 24 घण्टे कार्यरत है। यह जानकारी अपर जिलाधिकारी प्रशासन राम अभिलाष द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ