महाराजगंज/रायबरेली: प्रदेश के श्रम सेवायोजन एवं समन्वय विभाग मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने बछरावा स्थिति मिनी इण्डोर स्टेडियम किदवई पार्क में मिशन शक्ति के अन्तर्गत आयोजित उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड एवं श्रम विभाग उ0प्र0 द्वारा निर्माण श्रमिकों के हितार्थ संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को हितलाभ वितरण, मिशन शक्ति अभियान जागरूकता कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह, मेधावी छात्राओं को साईकिल वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलित करके किया।
आपको बता दें कि, आयोजित कार्यक्रम में श्रम, सेवायोजना एवं समन्वय मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने श्रम विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के चिकित्सा सहायता योजना के 2254 लाभार्थियों श्रमिकों को 65,24,000 धनराशि, शिशु मातृत्व एवं बालिका मदद योजना के 305 लाभार्थियों को 50,35,739 धनराशि, कन्या विवाह योजना के 101 लाभार्थियों को 55,55,000, मृत्यु विकलांगता सहायता एवं अक्षमता पेंशन योजना के 10 लाभार्थियों को 21,50,000, अत्येष्टि सहायता योजना के 09 लाभार्थियों को 2,25,000, आवास सहायता योजना के 10 लाभार्थियों को 10,00000 व 224 लाभार्थियों को 3,36000 तथा संत रविदास शिक्षा सहायता योजना के निर्माण श्रमिकों के पुत्र/पुत्रियों को 200 को साईकिलों की लागत 5,28,500 इसी प्रकार कुल पात्र लोगों को 3 हजार 113 श्रमिकों/लाभार्थियों को 2 करोड़ 13 लाख 54 हजार 239 रूपये की योजनाओं के स्वीकृति पत्र/प्रमाण पत्र सहित साईकिल आदि वितरित कर श्रमिकों व लाभार्थियों के चहरों पर खुशिया जाहिर हुई। मिशन महिला शक्तिकरण की अनेक महिला ग्राम प्रधानों, छात्राए को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
श्रम, सेवायोजना एवं समन्वय मंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि, श्रमिकों के हितार्थ प्रदेश सरकार द्वारा शिशु हितलाभ योजना, मातृत्व हितलाभ योजना, बालिका मदद योजना, कन्या विवाह सहायता योजना, मेधावी छात्र पुरस्कार योजना, गम्भीर बीमारी सहायता योजना, संत रविदास शिक्षा सहायता योजना, निर्माण कामगार अन्त्येष्टि सहायता योजना, चिकित्सा सहायता योजना, आवास सहायता योजना आदि योजनाए श्रमिकों के हित के लिए चलाई जा रही है। जिसका श्रमिक लाभ ले रहे है।श्री मौर्य ने आगे कहा कि, देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा श्रमिकों के हित में चलाई जा रही योजनाओं का लाभ श्रमिक को मिले। श्रमिको के हित की लाभ परक योजनाए सरकार शीर्ष प्राथमिकाओं में से है। सरकार की मंशा है कि, अन्तिम छोर तक बैठे पात्र गरीब व्यक्तियों को सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त हो।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि, सरकार की लाभ परक योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक दे ताकि व लाभ लेने से वंचित न रह सके। सरकार द्वारा गांव-गांव शहर-शहर साफ-सफाई, स्वच्छता सिचाई की व्यवस्था हर घर को बिजली मुफ्त कनेक्शन आदि योजनाओं से लोगों को लाभान्वित कराया जा रहा है, तथा श्रमिको सहित आमजनमानस के लिए अच्छे दिन है। देश व प्रदेश का चर्तुद्धिक विकास हुआ है। संगठित एवं असंगठित दोनों क्षेत्रों के श्रमिको की रोजी-रोटी की सुरक्षा, उनकी आय बढ़ाने, उनकी स्वास्थ्य सुविधा और उनके मान-सम्मान पर सरकार ने विशेष ध्यान दिया है।

0 टिप्पणियाँ