सपा नेता के बेटे व उसके साथियों द्वारा लोडर चालक को पीटने का मामला पकड़ रहा तूल।। Raebareli news ।।

घटना में 4 वर्षीया रूही का बाया पैर फैक्चर फोटो: सोशल मीडिया।

शिवाकांत अवस्थी

शिवगढ़/रायबरेली: सपा बछरावां विधानसभा अध्यक्ष के बेटे और उसके साथियों ने लोडर चालक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो सोमवार का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद सपा नेता और साथियों की दबंगई सामने आई है। मामले को गंभीरता से लेते हुुए पुलिस ने सपा नेता के बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। 

लोडर और कार की आमने सामने टक्कर फोटो: सोशल मीडिया

    आपको बता दें कि, महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे जमादार मजरे बावन बुजुर्ग बल्ला निवासी रामचंद्र यादव सोमवार को अपनी लोडर गाड़ी (यूपी 33 नंबर 8597) से ड्राइवर के साथ कृषि रक्षा इकाई महराजगंज से धान का बीज लेकर शिवगढ़ कृषि रक्षा इकाई गया था। बताते हैं कि, लौटते समय शिवगढ़ थाना क्षेत्र के रामपुर मोड़ के पास साइकिल सवार के आ जाने पर ड्राइवर ने गाड़ी दाएं तरफ मोड़ दी, तभी सामने से आ रही एक कार की आमने सामने टक्कर हो गई। जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। 

   इसके बाद कार सवार तीन युवक उतरे और कार को बुरी तरह क्षतिग्रस्त देख आपा खो बैठे तथा गाली-गलौज करने लगे। जिससे डरकर ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भागा। बताते हैं कि, कार में एक युवक शिवगढ़ के ओसाह निवासी बछरावां सपा विधानसभा अध्यक्ष राकेश त्रिवेदी उर्फ आलू महराज का छोटा पुत्र अनुज त्रिवेदी सवार था। जबकि गोलू शुक्ला निवासी गोविंदपुर थाना शिवगढ़ व एक अज्ञात भी बैठा था। 


कार और लोडर में सड़क के बीचो बीच हुई टक्कर फोटो: सोशल मीडिया

    पीड़ित का आरोप है कि, उसने कार सवार अनुज त्रिवेदी से कहा भी कि, जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई कर देंगे, लेकिन कार सवार तीनों युवकों ने कहा कि, खून का बदला खून से लिया जाएगा। नुकसान की भरपाई तो, वे करवा ही लेंगे और फिर तीनों ने मिलकर लाठी-डंडों से पीटा। पीड़ित ने बताया कि, पिटाई से उसके बाएं कान से सुनाई देना बंद हो गया है। यहीं नहीं दबंगों ने पीड़ित को फावड़े से काटने की बात भी कही, जिससे डरकर पीड़ित किसी तरह अपनी जान बचाकर भागा। यह भी आरोप है कि, वह लोग लोडर गाड़ी भी उठा ले गए। 

    शिवगढ़ थानेदार रविंद्र सोनकर का कहना है कि, मामले में पीड़ित पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। फिलहाल सपा नेता के बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।


कार और लोडर की आमने सामने टक्कर फोटो: सोशल मीडिया।

   उधर सपा विधानसभा अध्यक्ष राकेश त्रिवेदी उर्फ आलू महाराज का कहना है कि, चुनावी रंजिश में उनके परिवार को जान से मारने की नियत से लोडर से टक्कर मारी गई है। पुलिस को मामले में कार्रवाई करनी चाहिए। सपा नेता का यह भी कहना है कि, उनका छोटा बेटा अनुज त्रिवेदी अपनी बहन को छोड़ने उसके गांव सराय छत्रधारी जा रहा था। रास्ते में जगदीशपुर रामपुर गांव के पास वह लघुशंका करने के लिए उसने गाड़ी को किनारे खड़ी कर दी थी। बहन, भाभी व दो भतीजी उसी गाड़ी में बैठी थीं। इसी दौरान लोडर ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इससे उनके परिवार के लोगों को चोटें आईं। मामले की जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, अन्यथा इस मामले की शिकायत एसपी से की जाएगी।


घटना में 4 वर्षीया रूही का बाया पैर फैक्चर फोटो: सोशल मीडिया।

इनसेट........

राजनीति में कोई किसी का अस्थाई नहीं होता: करते हैं कि, राजनीति में कोई किसी का स्थाई दोस्त नहीं होता...कल तक जो गलबहिंया कर रहे थे, वहीं आज इस घटना पर जात पात का रंग चढ़ा कर हवा दे रहे हैं, और एक दूसरे को कोस रहे हैं, जो कलतक दोस्ती की पींगे बढ़ा रहे थे, आज वह घाव में नमक छिड़कने का काम कर रहे हैं। ईश्वर का शुक्र था कि, इस घटना में कार पर सवार लगभग आधा दर्जन महिलाएं और पुरुष तथा बच्चे व हादसे के बाद हुए मारपीट से सभी सुरक्षित है। दोषियों को कानून सजा दे रहा है। जानकारी यह भी आ रही है कि, इस हादसे में 4 वर्षीया रुही का पैर फैक्चर हो गया है।


 सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ