पूर्व सांसद की बहू आरती सिंह को कांग्रेस ने बनाया उम्मीदवार।। Raebareli news ।।

◆जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर घमासान।

शिवाकांत अवस्थी

रायबरेली: कांग्रेस ने शुक्रवार को पूर्व सांसद स्व0 अशोक सिंह की बहू आरती सिंह के नाम पर मोहर लगा दी। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आज को होने वाले नामांकन में आरती अपना परचा दाखिल करेंगी। इसके अलावा भाजपा और सपा प्रत्याशी भी नामांकन पत्र जमा करेंगे।    नामांकन के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।    दोपहर तीन बजे तक नामांकन के बाद परचों की जांच होगी। भीड़ को कलेक्ट्रेट से बाहर रखा जाएगा। डीएम के न्यायालय में परचे जमा किए जाएंगे।

  आपको बता दें कि, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने तिलक भवन में शुक्रवार को पूर्व सांसद स्व0 अशोक सिंह की बहू आरती सिंह पत्नी मनीष सिंह को पार्टी की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा की। 



  इस मौके पर प्रदेश महासचिव सुशील पासी, अमेठी एमएलसी दीपक सिंह, जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी, महराजगंज मीडिया प्रभारी प्रिंसू वैश्य आदि मौजूद रहे। उधर, जिला प्रशासन ने 26 जून यानी आज जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करवाने की तैयारियां पूरी कर ली है। 

एडीएम (प्रशासन) राम अभिलाष ने बताया कि, कलेक्ट्रेट स्थित डीएम न्यायालय में नामांकन होगा। सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध रहेंगे। कलेक्ट्रेट में भीड़ को आने नहीं दिया जाएगा। नामांकन के बाद दोपहर तीन बजे से नामांकन पत्रों की जांच होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ