जेल के अंदर से फोन पर सर्राफा व्यवसाई से 50 लाख रुपए की मांगी फिरौती न देने पर जान से मारने की दी गई धमकी, ऑडियो वायरल।। Raebareli news ।।

◆बदमाश ने जेल के अंदर से फोन पर सर्राफा व्यवसाई से मांगी 50 लाख रुपए की फिरौती, ऑडियो वायरल।

            फोटो अरुण सोनी सर्राफा व्यवसाई।

शिवाकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: सर्राफा व्यवसायी क़ो जेल के अंदर से मोबाइल पर 50 लाख रुपए की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। बदमाश ने ख़ुद को लख़नऊ जेल में बंद राजू भारती बताकर धमकी दी है कि, पैसा न मिलने पर उसे जान से हाथ धोना पड़ेगा। पुलिस मोबाइल फोन की कॉल डिटेल के आधार पर पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

    आपको बता दें कि, महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के कस्बे महराजगंज में सर्राफा व्यवसायी अरुण सोनी की दुकान है। रविवार की शाम उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया, जो ख़ुद को बदमाश राजू भारती बता रहा था। उसने फोन पर 50 लाख की फिरौती मांगी और न देने पर जान से मार देने क़ी धमकी दी है। जानकारी के अनुसार राजू भारती लख़नऊ जेल में बंद है, और उसका बड़ा आपराधिक रिकॉर्ड है। सर्राफा व्यवसायी क़ी तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया हैं।

    उल्लेखनीय है कि, व्यवसाई से  बीते 2 महीने पूर्व देर शाम घर जाते समय बाइक सवारों ने छिनैती का प्रयास भी किया था।व्यवसायी द्वारा फोन की रिकॉर्डिंग भी कोतवाली प्रभारी को सुनाई है। मामले में कोतवाल रेखा सिंह ने बताया कि, घटना की तहरीर मिली हैं, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा चुका हैं, दोषियों पर कठोर कार्यवाही क़ी जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ