शिवाकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के गांव वसालत नगर की रहने वाली 21 वर्षीय महिला विद्युत करंट के चपेट में आ गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के लिए उसे सीएचसी लाया गया, जहां हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
आपको बता दें कि, मिली जानकारी के मुताबिक गांव निवासी जय किशन की 21 वर्षीय पत्नी प्रीती दिन में लगभग 12:00 बजे विद्युत साकेट में प्लग लगा रही थी, तभी वह विद्युत करंट की चपेट में आ गई। लोगों ने दौड़कर उसे उठाया, तब तक वह बेहोश हो चुकी थी। आनन फानन उसे परिजन सीएचसी लेकर आए। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उसकी हालत को नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

0 टिप्पणियाँ