ग्राम प्रधान अरुण कुमार सिंह चुने गए प्रधान संघ अध्यक्ष।। Raebareli news ।।

शिवाकांत अवस्थी

बछरावां/रायबरेली: विकासखंड बछरावां के नवनिर्वाचित प्रधानों की एक बैठक ब्लॉक परिसर के सभागार में संपन्न हुई, जिसमें ग्राम सभा बिशुनपुर से निर्वाचित प्रधान अरुण कुमार सिंह को प्रधान संघ का अध्यक्ष चुना गया।

  आपको बता दें कि, तेजतर्रार हसवा ग्राम सभा की महिला प्रधान शिव कुमारी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा पस्तोर प्रधान रमाशंकर यादव को उपाध्यक्ष बनाया गया, सेहगो प्रधान दीपक कुमार को महामंत्री पद की जिम्मेदारी देने के साथ-साथ कुररी की महिला प्रधान प्रीति को कोषाध्यक्ष चुना गया। जबकि, बहादुर नगर ग्राम प्रधान नीरज, तिलेंडा प्रधान धर्मपाल तथा परीडा कला प्रधान को मंत्री बनाया गया है, वहीं वयोवृद्ध ग्राम प्रधान दोस्तपुर परशुराम पटेल को संगठन का संरक्षक चयनित किया गया।

   इस मौके पर पूर्व प्रधान व पूर्व प्रधान संघ के अध्यक्ष राम बहादुर यादव, देवता दीन पासवान, हंसराज, पूर्व कोषा अध्यक्ष शैलेंद्र यादव मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ