रायबरेली पुलिस ने 11 दिन पूर्व हुई लूट किया खुलासा चार अभियुक्तों को गिरफ्तार अवैध असलहो के साथ ₹77400 बरामद।। Raebareli news ।।

शिवाकांत अवस्थी

बछरावां रायबरेली: थाने का चार्ज संभालते ही प्रभारी थाना अध्यक्ष अनिल कुमार यादव द्वारा 11 दिन पूर्व हुई लूट का खुलासा करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया, तथा लूट किए गए ₹77400 बरामद भी कर लिए।

    आपको बता दें कि, रायबरेली के बछरावां पुलिस को पुलिस को उस समय सफलता हाथ लगी, जबकि पता चला की 11 दिन पूर्व हुई लूट में बंधन बैंक के कर्मचारियों का हाथ है। पुलिस इसी आधार पर काम कर ही रही थी। गत दिवस लालगंज मार्ग पर पुलिस जब वाहनों की जांच कर रही थी, तभी उधर से एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग आते दिखाई पड़े। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो वह भागने लगे। परंतु मोटरसाइकिल बंद हो गई। जिसके बाद पुलिस द्वारा तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया।

    गिरफ्तार किए गए युवकों ने अपना नाम करण मौर्या 21 पुत्र श्रीकृष्ण मौर्या, पारुल द्विवेदी 21 पुत्र स्वर्गीय रमाकांत द्विवेदी, अभय त्रिपाठी उर्फ चीकू पुत्र विजय त्रिपाठी उम्र 20 वर्ष निवासी गढ़ साक थाना संडीला जनपद हरदोई बताया है। गिरफ्तार युवकों से जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो उन्होंने गत दिवस हुई लूट में शामिल होना स्वीकार किया है। गिरफ्तार किए गए युवकों ने यही बताया कि, चौथे साथी विनीत कुमार उर्फ अतुल पुत्र तेज नारायण मिश्रा निवासी रामपुर सुदौली थाना बछरावां जनपद रायबरेली का भी होना कबूल किया है।

    पुलिस ने तीनों गिरफ्तार अभियुक्तों को साथ लेकर रात के अंधेरे में  रामपुर सुदौली में छापा मारने का प्रयास किया गया, इसी बीच उन्हें गांव के किनारे एक व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया। पहले से गिरफ्तार अभियुक्तों ने इशारा करके बताया कि, यही विनीत कुमार उर्फ अतुल है, तत्काल उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया, और चारों अभियुक्तों को पुलिस थाने ले आई।

    गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि, वह लोग जब कोई भी व्यक्ति बैंक से पैसा निकालता था, तो विनीत कुमार उसकी रैकी किया करते थे, और उसकी सूचना हम लोगों को देते थे, हम सभी बंधन बैंक ग्रुप के सदस्य हैं। विगत 20/ 6/ 2021 को अभय त्रिपाठी हम लोगों के पास आए थे, और इस लूट का कार्यक्रम बनाया गया था। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से ₹77400 नगद एक 315 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस एक टेबलेट, सैमसंग कंपनी का एक मोबाइल, एक काले रंग का बैग, 5 पासबुक, एक ग्रुप रजिस्टर अलग-अलग कंपनियों के 4 मोबाइल 1 पल्सर मोटरसाइकिल यूपी 32 एच टी6125 भी पुलिस ने बरामद की है।

     पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों को धारा 392, 411, 120 बी 3/25 शस्त्र अधिनियम के तहत जेल भेज दिया गया है। लूट के इन चारों मुलजिमों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह, उपनिरीक्षक कुशल सिंह शेगर, आरक्षी रविशंकर उदित कुमार राणा, विशाल दलाल, हरेंद्र कसाना, बृजेश कुमार चालक आरक्षी, मुकेश कुमार यादव का सहयोग सराहनीय रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ