ओसाह पावर हाउस में वृक्षारोपण कर प्रकृति को हरा भरा बनाने का लिया संकल्प।। Raebareli news ।।

शिवाकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: तहसील क्षेत्र के ओसाह पावर हाउस में उपखंड अधिकारी विजय कुमार यादव के अगुवाई में अवर अभियंता दीपक कुमार वर्मा व फीडर प्रभारी रमेश कुमार शर्मा टीजी सेकंड ने पावर हाउस में वृक्षारोपण कर प्रकृति को हरा भरा बनाने का संकल्प लिया।

   आपको बता दें कि, क्लीन यूपी, ग्रीन यूपी मिशन के तहत पौधरोपण के लिए लोग आगे आ रहे हैं। पौधरोपण के अभियान में लोगों की भागीदारी देखने को मिली है। ग्रामीणों के साथ ही जनप्रतिनिधियों व सरकारी अमले ने भी पौधरोपण कर धरा को हरा भरा बनाने का संकल्प लिया। चारों ओर हरियाली के साथ ही पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के उददेश्य से जागरण परिवार द्वारा पौधरोपण अभियान चलाया गया है। जिसके तहत कहीं फलदार आम तो कहीं औषधीय गुणों वाली नीम रोपी गई। विकास खंड शिवगढ़ के ओसाह गांव स्थित पावर हाउस में ग्रामीणों को पौधरोपण के महत्व से अवगत कराते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अभियान से प्रेरित होकर बीते सोमवार को लोगों द्वारा गांवों में सैकड़ों पौधे लगाए गये। कार्यक्रम में मौजूद अवर अभियंता दीपक कुमार ने कहा कि, सभी लोगों को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने चाहिए जिससे पर्यावरण हरा भरा और संतुलित बना रहे।

    इसके अलावा पौधारोपण के उपरांत अवर अभियंता व फीडर प्रभारी रमेश कुमार शर्मा टीजी सेकंड ने सभी विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि, समय रहते सभी लोग अपना बिजली का बिल नजदीकी उप केंद्र या सहज जन सुविधा केंद्र में जमा कर दें, अन्यथा की दशा में विद्युत विच्छेदन कर दिया जाएगा।

    इस मौके पर एसएसओ रवि कुमार श्रीवास्तव, बृजेश कुमार, दिनेश कुमार, सुभाष कुमार आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ