शिवाकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अगवा किए जाने के मामले में एक महिला समेत पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
आपको बता दें कि, मिली जानकारी के मुताबिक महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि, विगत 30 जून को उसकी पुत्री घर पर अकेली थी, तभी सातन पुरवा थाना मोहनगंज के रहने वाले परवेज पुत्र दोहा ने शमशाद अली निवासी इमामगंज और अकीला तथा मोहम्मद हसन एवं जावेद उर्फ मिंटू निवासी इमामगंज ने साजिश करके उसकी लड़की को बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया है। काफी तलाश के बाद भी लड़की का कहीं अता पता नहीं चला है। पुलिस ने भुक्तभोगी की तहरीर पर पांचों अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना चल रही है।

0 टिप्पणियाँ