अब तक मिशन रोजगार के माध्यम से 51 हजार गांवों में मनरेगा के तहत 22 लाख से अधिक श्रमिक कर रहे कार्य-डॉ दिनेश शर्मा।
शिवाकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश कीर्तिमान स्थापित कर रहा है, कोरोना जैसी महामारी के दौरान भी न्यू इंडिया का न्यू उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भरता की डगर पर तेजी से बढ़ रहा है, जिसका परिणाम यह है कि, इस साल मार्च तक सूबे में विदेशी निवेश 4861 करोड़ रुपए का किया गया। इसमें मथुरा, अलीगढ़ और मिर्जापुर जैसे छोटे जिलों का भी सहयोग रहा है, यह विचार प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने बीते रविवार को बछरावां में सघन दौरे के बाद प्रेसवार्ता के दौरान व्यक्त किए हैं।
आपको बता देंगे कि, डॉक्टर दिनेश शर्मा ने कहा कि, सरकार जीवन भी और जीविका भी के मंत्र पर काम कर रही है, आज हमने कोरौना पर पूरी तरह विजय प्राप्त कर लिया है, मौजूदा समय में पॉजिटिविटी दर 0.1 फीसदी से भी कम स्तर पर आ चुकी है, वहीं रिकवरी दर 98.5 फ़ीसदी से बेहतर है। ग्रामीण क्षेत्रों को सुरक्षित रखने के लिए सरकार द्वारा 97 हजार से अधिक राजस्व गांव में स्क्रीनिंग अभियान चलाया गया, 36 जिलों में आज एक भी कोविड का मामला नहीं है, 37 जिलों में सिंगल डिजिट कोविड के मामले आए। दो लाख 44 हजार से अधिक टेस्ट करने के बाद भी मात्र 112 नए मामले आए है। प्रदेश में अब तक 5 करोड़ 86 लाख कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।
उन्होंने कहा कि, उत्तर प्रदेश के अंदर हर रोज करीब पौने तीन लाख टेस्ट हो रहे हैं। 44 लाख से अधिक लोगों ने टीके की दोनों डोज ले लिया है। एक जुलाई से प्रतिदिन 10 लाख लोगों के वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा गया है। अगस्त तक 10 करोड़ लोगों का टीकाकरण कर लिया जाएंगा। ग्रामीण क्षेत्रों में आशा एवं एएनएम द्वारा लोगों को टीकाकरण केंद्र लाया जा रहा है। ऑक्सीजन की जरूरतों को देखते हुए सरकार ने 528 ऑक्सीजन संयंत्रों की स्थापना की स्वीकृति दे दी है। पिछले दो दिनों में 98 ऑक्सीजन संयंत्र क्रियाशील हो चुके हैं। 50 बेड से अधिक क्षमता के अस्पतालों में भी ऑक्सीजन संयंत्र लगाए जा रहे हैं। इस वर्ष राज्य में 9 नए मेडिकल कॉलेजों का संचालन प्रारंभ किया गया। जिनमें भर्ती का काम तेजी के साथ किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि अभी तक 222 कर्मचारियों की भर्ती की जा चुकी है।
श्री शर्मा ने कहा कि, ब्लैक फंगस की दवाओं की कालाबाजारी रोकने के लिए पूरी व्यवस्था की गई है, कोरोना काल को देखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा लगभग तीन करोड़ 28 लाख लोगों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है, रेहड़ी दुकानदार एवं पटरी दुकानदारों समेत नाई, असंगठित व संगठित क्षेत्र के मजदूरों को एक एक हजार रुपए दिया जा रहा है। अब तक मिशन रोजगार के माध्यम से 51 हजार गांवों में मनरेगा के तहत 22 लाख से अधिक श्रमिक कार्य कर रहे हैं।
23 जून को मुख्यमंत्री द्वारा बैंकों से लगभग 31 हजार नई इकाइयों को 2505 करोड़ से अधिक का ऋण उपलब्ध कराया जा चुका है। रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया चल रही है, निगमों परषदों व विभागों में दिसंबर 2021 तक एक लाख से अधिक रिक्त पद भर लिए जाएंगे। 4 जुलाई को 1 दिन में 25 करोड़ पौधे रोपित करने का कीर्तिमान स्थापित किया गया। 30 करोड़ पौधों को रोपित करने का लक्ष्य सरकार द्वारा निर्धारित है।
श्री शर्मा ने कहा कि, सरकार द्वारा राम वन गमन मार्ग में वृक्षारोपण कराया जाएगा और रामायण कालीन वृक्षों की वाटिकाएं बनवाई जाएंगी, सरकार ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 20 अगस्त को प्रिलिमिनरी एलिजिबिलिटी टेस्ट आयोजित करने को मंजूरी दे दी है। इस परीक्षा में 20 लाख 73 हजार 540 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
श्री शर्मा द्वारा बछरावां आगमन के दौरान सर्वप्रथम नगर पंचायत कार्यालय में कार्यकर्ताओं की एक बैठक की गई, जिसके पश्चात विकासखंड परिसर में ग्रामीण आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना तथा पशुपालन व कृषि विभाग के लाभार्थियों को लाभान्वित करने के साथ प्रशस्ति पत्र, बीजों के उपकरण वितरित किए गए। किसानों के कल्याण के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए जागरूकता वैन को रवाना भी किया गया।
श्री शर्मा ने यह भी कहा कि, आने वाले समय में जिन दलों ने लंबे समय तक राज्य किया है, और जनता की उपेक्षा की है, उन्हें जनता नकार रही है, आने वाले समय में ऐसे दल विधानसभा का मुंह नहीं देख पाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जन-जन तक सरकारी योजनाओं को पहुंचाने की अपील की।
इस भ्रमण के दौरान उनके साथ विधायक राम नरेश रावत, पूर्व एमएलसी राजा राकेश प्रताप सिंह, विधायक धीरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक राजाराम त्यागी, महराजगंज चेयरमैन पति व प्रतिनिधि प्रभात साहू, जिला अध्यक्ष राम देव पाल भाजपा नेता विद्यासागर अवस्थी एडवोकेट, निवर्तमान ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह, भाजपा नेता अतुल सिंह समेत सैकड़ों की तादात में भाजपाई उपस्थित रहे।









0 टिप्पणियाँ