शिवाकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: मुखबिर की सूचना पर रायबरेली की बछरावां पुलिस को 3 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हाथ लगी है। जिसमें पुलिस ने 6 दोपहिया वाहन भी बरामद किए हैं।
आपको बता दें कि, घटनाक्रम के अनुसार उप निरीक्षक अनिल सिंह को सूचना मिली की राघवपुर मोड़ के पास तीन लोग जो शातिर वाहन चोर हैं, मौके पर मौजूद है। सूचना पाते ही अनिल सिंह द्वारा उप निरीक्षकश्री बाबू तथा उप निरीक्षकचंद्र प्रताप सिंह, आरक्षी लवकुश यादव, रवि शंकर यादव, रिक्रूट नवरंग व महिला आरक्षी प्रिया कटियार को साथ लेकर तत्काल राघवपुर मोड़ पर छापा मारा गया। पुलिस को देखते ही वहां पर मौजूद तीनों लोगों ने भागने का प्रयास किया, परंतु पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।
गिरफ्तार व्यक्तियों ने अपना नाम मनीष कुमार 20 पुत्र जगपाल निवासी बावन बुजुर्ग बल्ला तथा पूरन पुत्र शंभू निवासी बावन बुजुर्ग बल्ला तथा कन्हैया पुत्र राम अवतार निवासी रमना गढी थाना महराजगंज बताया। पूछताछ के दौरान उनके पास से एक ग्लैमर तथा एक हीरो स्प्लेंडर एवं एक टीवीएस स्पोर्ट 1 पल्सर तथा दो स्कूटी बरामद हुई। जिनमें एक स्कूटी अभी जल्दी ही बछरावां अस्पताल से चोरी हुई थी। क्षेत्रवासियों ने स्थानीय पुलिस द्वारा किए गए इस प्रयास की सराहना की जा रही है। लोगों का कहना है कि, इससे वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा।

0 टिप्पणियाँ