शिवाकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: रविवार को बछरावां नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने आए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा से महराजगंज नगर पंचायत अध्यक्षा सरला साहू के पति व प्रतिनिधि प्रभात साहू ने उनसे मुलाकात कर बताया कि, प्रदेश सरकार द्वारा महराजगंज नगर पंचायत की सीमा का विस्तार कर दिया गया है, और अधिकतर उन इलाकों को महराजगंज में शामिल किया गया है, जिनमें मलिन बस्तियां शामिल हैं। अधिकांशत अनुसूचित समाज और पिछड़े वर्ग के लोग रहते हैं। इन क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का बहुत अभाव है। सीमा विस्तार हुए लगभग 2 वर्ष होने को है, लेकिन कोविड-19 की समस्या के चलते बार-बार प्रस्ताव भेजे जाने के बावजूद अभी तक विकास कार्यों के लिए बजट का आवंटन नहीं हुआ है।
आपको बता दें कि, श्री साहू ने क्षेत्रीय विधायक राम नरेश रावत, पूर्व एमएलसी राकेश प्रताप सिंह, पूर्व विधायक राजाराम त्यागी, शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी, भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव पाल की मौजूदगी में उप मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया। उपमुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया है कि, शीघ्र ही नगर पंचायत महराजगंज के विकास योजनाओं पर पूरा ध्यान दिया जाएगा।
इस मौके पर युवा नेता धर्मेंद्र वर्मा, सौरभ साहू, चंद्रपाल यादव, जगदीश लोधी, रोहित त्यागी आदि मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ