सार..........
यूपी में रायबरेली जिले के बछरावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत 28/29 जुलाई 2021 की रात ससुराली जनों, जिसमें उसकी बेटी का पति शंकर लाल, पिता सुखलाल, उमा देवी पुत्री सुखलाल और बहनोई राजू ने मिलकर राजरानी को जमकर पीटा, तथा रात ही में उसको फांसी पर लटका दिया। इसकी जानकारी जब भभूती को हुई तो वह मौके पर पहुंचा, और देखा की राजरानी मृत पड़ी थी। उसके शरीर पर विभिन्न अंगों में चोटों के निशान साफ दिखाई दे रहे थे। भभूती ने आरोप लगाया है कि, दहेज की मांग को लेकर पति सास-ससुर और पति के बहनोई ने क्रूरता पूर्वक राजरानी की हत्या कर दी है। उन्होंने पुलिस से आग्रह किया है कि, उनका मुकदमा लिख कर चारों अभियुक्तों के विरुद्ध कानून के मुताबिक कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए।
विस्तार.............
शिवाकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के पश्चिम गांव में दहेज लोभियों ने शादी में मोटरसाइकिल या 1 लाख रुपए नगद न मिलने पर बहू को लगातार प्रताड़ित करते रहे, लेकिन ससुरालीजनों की जब मांग पूरी नहीं हुई तो, उन्होंने विवाहिता को पहले जमकर पीटा फिर फांसी पर चढ़ा कर उसकी जान ले ली। मामले में मायके पक्ष वालों ने पुलिस को शिकायत पत्र देकर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।
आपको बता दें कि, बछरावां थाना क्षेत्र के गांव कालुईखेड़ा के रहने वाले भभूती पुत्र सरजू पासी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि, उसकी पुत्री रूप रानी का विवाह 5 वर्ष पहले पश्चिम गांव के रहने वाले सुखलाल के लड़के शंकर के साथ हुई थी। शादी में भभूती ने अपनी हैसियत के मुताबिक दान दहेज दिया था। लेकिन जब लड़की ससुराल में गई तो ससुराल पक्ष के लोगों ने लगातार दहेज में मोटरसाइकिल न मिलने की शिकायत करते हुए उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया, और आए दिन वह मारपीट करते रहे। जिसकी जानकारी राजरानी मायके पक्ष वालों को देती रही।
इसी दरमियान शिकायत मिलने पर भभूती राजरानी को विदा कराने उसकी ससुराल पहुंचा तो वहां ससुराल पक्ष के लोगों ने राजरानी के साथ-साथ उसके पिता को भी दहेज में मोटरसाइकिल न मिलने की बात उठाते हुए जमकर भला बुरा कहा, और कहा कि, या तो मोटरसाइकिल दो या फिर 1 लाख रुपए नगद दो, इसके बाद वह वापस लौट आया।
लेकिन 28/29 जुलाई 2021 की रात ससुराली जनों जिसमें उसकी बेटी का पति शंकर लाल, पिता सुखलाल, उमा देवी पुत्री सुखलाल और बहनोई राजू ने मिलकर राजरानी को जमकर पीटा, तथा रात ही में उसको फांसी पर लटका दिया। इसकी जानकारी जब भभूती को हुई तो वह मौके पर पहुंचा, और देखा की राजरानी मृत पड़ी थी। उसके शरीर पर विभिन्न अंगों में चोटों के निशान साफ दिखाई दे रहे थे। भभूती ने आरोप लगाया है कि, दहेज की मांग को लेकर पति सास-ससुर और पति के बहनोई ने क्रूरता पूर्वक राजरानी की हत्या कर दी है। उन्होंने पुलिस से आग्रह किया है कि, उनका मुकदमा लिख कर चारों अभियुक्तों के विरुद्ध कानून के मुताबिक कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए।
मामले में थाना प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि, मामला संज्ञान में आते ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। विवेचना के दौरान जो तथ्य प्रकाश में आएंगे, उनके अनुरूप कठोर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ