शिवाकांत अवस्थी
रायबरेली: शासन द्वारा 9 अगस्त को अगस्त क्रांति का आयोजन मुंशीगंज स्थित शहीद स्मारक पर प्रातः 11ः00 बजे एक कार्यक्रम के माध्यम से मनाया जायेगा।
आपको बता दें कि, कार्यक्रम में पुलिस बैंड के द्वारा राष्ट्र धुन का वादन, शहीद एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी/शहीद के परिजनों को सम्मानित करने के साथ-साथ राष्ट्रध्वज से सम्बन्धित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कराया जाना है। आयोजन में सम्मानित जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जा रहा है। यह जानकारी अपर जिलाधिकारी प्रशासन राम अभिलाष द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ