रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: गृह मंत्री ने कहा कि, आज स्मृति इरानी गौरीगंज में घर भी बनाई है और दिनेश प्रताप सिंह 24 घंटा 365 दिन जनता के बीच में रहने वाला प्रत्याशी मोदी ने आपको दिया है। दिनेश प्रताप को चुनकर दीजिए आपके अच्छे बुरे मौके पर अगर दिनेश प्रताप नजर नहीं दिखते हैं तो इसकी जिम्मेदारी उनकी होगी। उन्होंने कहा कि, 10 साल में यूपी के विकास के लिए 18 लाख 55 हजार करोड़ रुपया भेजने का काम किया है। मनमोहन सरकार जब थी तो उत्तर प्रदेश को क्या दिया। उन्होंने सिर्फ चार लाख करोड़ दिया था। उन्होंने कहा कि, मोदी ने चार लाख करोड़ के बाद 18 लाख 55 हजार करोड़ रुपया देने का काम नरेंद्र मोदी ने किया।

0 टिप्पणियाँ