ब्लॉक सभागार में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत आयोजित हुई बैठक

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: ब्लॉक सभागार में बुधवार को बीडीओ वर्षा सिंह की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधानों एवं पंचायत सदस्यों की बैठक आहूत की गई, जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ज्यादा से ज्यादा पात्र लाभार्थियों को पंजीकृत किए जाने पर बल दिया गया। 

    आपको बता दें कि, बीडीओ वर्षा सिंह ने कहा कि, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के लिए पात्र व्यक्तियों के चयन हेतु ग्राम सभा में मुनादी कराकर क्षेत्र पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधानों व ग्राम पंचायत सदस्यों की उपस्थिति में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना हेतु पात्र व्यक्तियों के लिए गांवों में गोष्ठी का आयोजन किया जाए, जिससे पात्र व अपात्र व्यक्तियों का चयन आसानी से किया जा सके।

       पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत विकासखंड सभागार में दोपहर 3:00 बजे खंड विकास अधिकारी वर्षा सिंह की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास हेतु ग्राम सभा में होने वाली गोष्ठी में ब्लॉक प्रमुख, प्रमुख प्रतिनिधि व पूर्व ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह समेत उपस्थित ग्राम विकास अधिकारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान व ग्राम सभा सदस्य मौजूद रहे। वर्षा सिंह ने कहा कि, ग्राम प्रधान सदस्यों की मौजूदगी में गांव के पंचायत भवन में गोष्ठी का आयोजन करें इससे पहले गांव सभा में मुनादी कराई जाए तत्पश्चात बैठक कर प्रधानमंत्री आवास का लाभ देने हेतु पात्र व्यक्तियों का चयन किया जाए और शासन के निर्देशानुसार जो गाइडलाइंस दी गई है उनका सतत पालन करते हुए लाभार्थियों के आवास हेतु प्रार्थना पत्र स्वीकार किए जाए तथा लिस्ट बनाकर पात्र व्यक्तियों के चयन हेतु गोष्ठी में उपस्थित अधिकारी अपनी स्वीकृति प्रदान करें, जिससे कि, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को धरातल पर उतार कर अमली जामा पहनाया जा सके और गरीब व पीड़ित पात्र व्यक्ति ऐसी योजना का लाभ पा सकें। 

     इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख राजकुमार पासी, एडीओ कापरेटिव अरुण श्रीवास्तव, एपीओ मनरेगा राजीव त्यागी, विकास बाबू, आशुतोष बाबू, शिखर शुक्ला, अतुल कुमार, अजीत सिंह, सर्वोत्तम सिंह, अरुण कुमार, वैभव मिश्रा, मनोज कुमार, वीरेंद्र पाल, दीपू चौधरी, प्रदीप चौधरी, रणविजय सिंह एडवोकेट, रिंकू चौधरी, अनुराग चौधरी, गंगा सागर पांडेय, केशव चौधरी, भगवानदीन फौजी, उमेश कुमार उर्फ कुन्नू प्रधान व प्रतिनिधि राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रदीप कुमार, सुनील मौर्या, संतलाल लोधी, रज्जन सिंह, राजेश सिंह, डीएन यादव, सत्रोहन लोधी, सहित बड़ी तादाद में जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ