अनुराग कुमार को जमुरावां ग्राम ग्राम प्रधान के रूप बीडीओ वर्षा सिंह ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

रजनीकांत अवस्थी 

महराजगंज/रायबरेली: ब्लॉक क्षेत्र के जमुरावां ग्राम पंचायत के नव निर्वाचित ग्राम प्रधान अनुराग कुमार को ब्लाक सभागार में बीडीओ वर्षा सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

     आपको बता दें कि, जमुरावां ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान पद के लिए पिछले महीने छः अगस्त को मतदान हुआ था, जिसके बाद आठ अगस्त को हुई मतगणना में अनुराग कुमार ग्राम प्रधान निर्वाचित हुए थे। जिन्हें आज ब्लॉक सभागार में बीडीओ वर्षा सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई और शुभकामनाएं दी। ग्राम प्रधान द्वारा शपथ लिए जाने के बाद अब विकास के पहिया को गति मिलेगी।

     इस मौके पर सपा नेता अमित त्रिपाठी, भाजपा नेता प्रेम शंकर मिश्रा, विनोद तिवारी, राजेंद्र त्रिपाठी, रिंकू, मंशा राम, सचिदानंद, केशवानंद, पूर्व प्रधान रोशन लाल सहित बड़ी तादाद में ग्रामवासी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ