एनएसपीएस में आस्थावान विचारक डॉ0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर मनाया गया शिक्षक दिवस

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सलेथू में महान शिक्षाविद्, दार्शनिक, महान वक्ता एवं आस्थावान विचारक डॉ0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन की पूर्व  संध्या पर शिक्षक दिवस बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान को स्मरण किया  गया।

      आपको बता दें कि, प्रधानाचार्य राजीव सिंह ने प्रार्थना सभा को सम्बोधित करते हुए  राधाकृष्णन का शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान और उपलब्धियों की चर्चा की व उनके पद- चिन्हों पर चलने हेतु प्रेरित किया तथा सभी को शिक्षक दिवस की बधाई दी।

    बुधवार को विद्यालय का संचालन-शिक्षण कार्य से लेकर प्रशासनिक कार्य छात्रों द्वारा ही किया गया। प्रधानाचार्य के रूप में  हाई-स्कूल टॉपर (2023-24) जान्ह्वी मिश्रा ने अपना कार्य कुशल पूर्वक सम्पन्न किया। हेड ब्यॉय यश चौधरी व हेड गर्ल अनुष्का चौधरी ने जान्ह्वी के विद्यालय संचालन के कार्य में सहयोग किया।

    शिक्षण कार्य-सक्षम, अनुपम, अभिनव, अमन, साक्षी, वेदांत, तृषा, समीक्षा, नीरव, अदिति, अंशिका, गरिमा, नाहिदा, युगवीर, दिशा, प्रांजल, अनामिका, काव्या, नव्या आदि छात्र -छात्राओं द्वारा कुशल पूर्वक किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ