रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने जिला अस्पताल परिसर के बूथ से पल्स पोलियों अभियान के अन्तर्गत बूथ डे के अवसर पर बच्चों को पोलियों की दो बूंद पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया।
आपको बता दें कि, जिलाधिकारी ने कहा- जनपद को पोलियों मुक्त रखने के लिए अभियान में किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही न बरती जाएं, शत प्रतिशत बच्चों को पोलियों की खुराक से आच्छादित किया जाए।
जिलाधिकारी ने बताया कि, जनपद में कुल 1672 बूथ बनाए गए हैं जहां पर 0 वर्ष से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी, जनपद के कुल 380205 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य है, जो बच्चे रविवार को पोलियो की खुराक पीने से छूट जाएंगे उन्हें अगले 5 दिनों तक टीम द्वारा घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी नवीन चंद्रा ने कहा कि सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं l सभी जनपद स्तरीय अधिकारी छेत्र भ्रमण कर सहयोगी पर्यवेक्षक करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान करेंगेl आज बूथ दिवस पर 132436 बच्चों को पोलियो की खुराक दी गई l
इस अवसर पर डॉक्टर प्रदीप अग्रवाल मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डॉ अरुण कुमार जिला प्रशिक्षण अधिकारी, डा पी के बैसवार, डॉ अरविंद कुमार, डॉ राकेश यादव, डॉ शरद कुमार, डी एस अस्थाना, विनय पाण्डे, वंदना त्रिपाठी डॉ सीएल पटेल, वीरेन्द्र यादव सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहें।


0 टिप्पणियाँ