रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कस्बे के वार्ड नंबर 7 प्रकाश नगर में रंधावा रोड पर स्थित वर्मा मार्केट में सोमवार को एन0जी0 मेकओवर (नायरा गंगा) नामक लेडीज ब्यूटी पार्लर का उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व नगर के प्रथम नागरिक भाजपा नेता प्रभात साहू ने फ़ीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, महराजगंज जैसे नगर में एनजी मेकओवर (NG MAKEOVER) जैसा प्रतिष्ठान खुलने से यहां की महिलाओं को काफी फायदा मिलेगा। अब उन्हें कही बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
आपको बता दें कि, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य व भाजपा नेता प्रभात साहू ने कहा कि, आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। उन्हें मौका मिले तो व्यवसाय के क्षेत्र में भी एक अलग पहचान बना सकती हैं। उन्होंने कहा कि, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं चला रही है। यह एनजी मेकओवर संचालिका "खुशबू" की एक अच्छी पहल है, आज महिलाएं भी हर क्षेत्र में किसी से कम नहीं, वह भी पुरुषों के साथ कदम से कदम मिला कर चल रही है।
इस मौके पर एनजी मेकओवर (महिला ब्यूटीपार्लर) की संचालिका "खुशबू" ने कहा कि, उनके बचपन का सपना उनके पति लवकुश कुमार ने एनजी मेकओवर प्रतिष्ठान खोलवाने में उनकी मदद करके पूरा किया है। यहां महिलाओं को ब्लीचिंग, फेशियल, हेयर कटिंग, थ्रेडिंग, वैक्सिंग, बालों का कलर, स्ट्रेट करना, पेडीक्योर, मैनीक्योर और ब्राइडल मेकअप आदि के लिए महिला एक्सपर्ट मौजूद रहेगी।
साथ ही ब्यूटीशियन संबंधी सामग्री सस्ती दर पर उपलब्ध कराई जाएगी, इसके अलावा शुभ विवाह व अन्य फैमिली फंक्शन के लिए ज्वेलरी किराए पर भी उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि, इस काम में उनके बचपन के दोस्त रंजीत कुमार मौर्य एडवोकेट के द्वारा भी उन्हें भरपूर सहयोग मिला।
इस मौके पर एन0जी0 मेकओवर प्रतिष्ठान की संचालिका के पति लवकुश कुमार, पिता वसंतलाल वैस्य, सास शांति देवी, जेठ नंदकिशोर, धर्मेंद्र वर्मा सभासद, णजीत मौर्य एडवोकेट, बबलू, राजू, दीपू, रवि गुप्ता, दीपक गुप्ता, दीपांजलि, हेमा, सुमन मिश्रा, समेत बड़ी तादात में पुरुष एवं महिलाएं मौजूद रहे।





0 टिप्पणियाँ