मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने वरिष्ठ नेताओं का लिया आशीर्वाद, दी नव वर्ष की‌ शुभकामनाएं

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भारतीय जनता पार्टी रायबरेली के वरिष्ठ नेताओं का आशीर्वाद प्राप्त करने और सभी पार्टी जनों को शुभकामनाएं देने हेतु एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 कार्यक्रम के संयोजक उत्तर प्रदेश सरकार में उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि, एक साथ परिवार के साथ भोजन करना यह हमारी भारतीय संस्कार संस्कृति का हिस्सा है, इससे हम संगठित व मजबूत होते हैं और अपने दल के लिए संघर्ष करने की क्षमता बढ़ते है।

     आपको बता दें कि, राज्य मंत्री ने कहा कि, कोई भी परिस्थितियां आए हम एक रहेंगे यही इस नव वर्ष का संकल्प होना चाहिए। उन्होंने भरोसा दिलायख कि, पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ विनम्रता से सेवा और सहयोग करता रहूंगा। 

द्वेष और भेदभाव से रहित राजनीति एवं विनम्रता से की गई सेवा कभी निष्फल नहीं जाती है। मंत्री ने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व व रायबरेली जनपद के भाजपा कार्यकर्ताओं का हृदय से धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि, आप सब के आशीर्वाद और सहयोग से वह रायबरेली वासियों की सेवा करने में सफल हो पा रहे हैं, सबको नववर्ष की बधाई दी।

      इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष भाजपा बुद्धीलाल पासी, जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चैधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष सुषील शर्मा, पशुपति शंकर बाजपेई, आर0बी0 सिंह, दिलीप यादव, अजय त्रिपाठी, सुरेन्द्र सिंह दाढ़ी पूर्व प्रदेश संयोजक श्रम प्रकोष्ठ,

 विनोद बाजपेई वि0 प्रभारी, अनुभव कक्कड पूर्व डायरेक्टर कोआपरेटिव, अनीता श्रीवास्तव पूर्व प्रत्याशी सदर विधानसभा, अंजली मौर्या पूर्व विधानसभा प्रत्याशी, पूर्णिमा श्रीवास्तव पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, सुधा अवस्थी जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा, कमलेश चैधरी किसान मोर्चा, विजय सोनकर जिला अनु0 मोर्चा, 

शरद सिंह महामंत्री भाजपा, दिनेश त्रिपाठी महामंत्री भाजपा, मारूति मिश्रा महामंत्री भाजपा, जयतलरेजा उपाध्यक्ष भाजपा, देवेन्द्र सिंह जिला उपाध्यक्ष भाजपा, जनमेजय सिंह जिला उपाध्यक्ष भाजपा, विशाल पाण्डेय, प्रेम मिश्रा, राहुल देव सिंह,

 रवीन्द्र सिंह, मुकेश गुप्ता, अमन सिंह दउवा प्रमुख बछरावाँ, विशाल सिंह प्रमुख, बृजेश गौड़ चेयर मैन डलमऊ, शिवेन्द्र रामजी चेयर मैन, विनोद कौशल चेयर मैन एवं नवनिर्वाचित मण्डल अध्यक्ष, पदाधिकारी तथा भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ