पंजाब के शेरा ने जीता सार्वजनिक दंगल चैंपियन का खिताब।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: विकासखंड मुख्यालय प्रांगण में विशाल सार्वजनिक दंगल का आयोजन किया गया। दंगल के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक राजाराम त्यागी ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने अखाड़े का फीता काटकर किया। वहीं दंगल कमेटी के अध्यक्ष पूर्व सभासद वेद प्रकाश साहू ने माल्यार्पण कर आए हुए अतिथियों का स्वागत किया।
     आपको बता दें कि, दंगल के मुख्य मुकाबलों में बनारस के सूरज सिंह ने खीरी के आशीष को, राजेश टाइगर डलमऊ ने डीह के शिवशंकर को, फतेहपुर के प्रमोद ने कानपुर के अनिल को, झबरा के राहुल सिंह ने कानपुर के पहलवान राजू को, हरियाणा के शेर सिंह ने कानपुर के पहलवान फिरोज को, पटियाला के पहलवान राजा ने कानपुर के शिव कुमार को कड़ा टक्कर देकर कुश्ती मुकाबले में हराया। दंगल की सबसे बड़ी कुश्ती पंजाब के पहलवान शेरा ने दिल्ली के पहलवान मंजीत को पटखनी देकर जीती और सार्वजनिक दंगल के चैंपियन का खिताब जीता।
       मुख्य अतिथि प्रभात साहू ने विजेता पहलवानों को पुरस्कृत किया और दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा कि, कुश्ती हमारे देश का प्राचीन खेल है जो हमें स्वस्थ रहने की प्रेरणा तो देता ही है अपितु, इसके साथ-साथ यह स्वस्थ मनोरंजन का साधन भी है।
     वहीं इस मौके पर मौजूद पूर्व विधायक राजाराम त्यागी और प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज ने आयोजन की सफलता के लिए आयोजक वेद प्रकाश साहू की प्रशंसा की। 

    इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक इरशाद सिद्दीकी, प्रधान शिवबालक, प्रधान पुत्तन सिंह, प्रधान केतार मौर्य, व्यापारी नेता पवन साहू, दशरथ सिंह, सेंवई कोरी, सुनील मौर्य, अमरेश धीमान, राजू मौर्य, भल्लू ठेकेदार, विजय बहादुर वर्मा, प्यारेलाल भारती, शिव शरण साहू, राममूर्ति मिश्रा, वरिष्ठ लिपिक रामचंद्र, राजकुमार दीक्षित, रामकेवल यादव सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ