रायबरेली की कौशल्या देवी ने अयोध्या में दीपोत्सव के लिए मुख्यमन्त्री को दी बधाई।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: दीपावली के शुभ अवसर पर कस्बे के बछरावां रोड स्थित राम जानकी मंदिर महराजगंज में पूजा अर्चना के बाद राम भक्तों को सम्बोधित करते हुए मंदिर की प्रबन्धिका वयोवृद्ध कौशिल्या देवी ने कहा कि, राम नाम स्मरण मात्र से सारे दुःख दर्द दूर हो जाते हैं। चैदह वर्ष का वनवास काटने के बाद लंका पर विजय प्राप्त कर रावण का वध करने के पश्चात् माता सीता को संग ले भाई लक्ष्मण के साथ राम के आगमन पर पूरे देश में दीप जलाकर खुशियां मनाई गई थी। तभी से दीपावली का त्योहार पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ दीपोत्सव के रूप में मनाया जाता है।
    आपको बता दें कि, राम भक्तों को संबोधित करते हुए उन्होंने आगे कहा कि, उसी स्मृति में उनके पति रामशंकर दयाल द्वारा राम जानकी मंदिर की स्थापना की गयी थी। कौशिल्या देवी ने अयोध्या में उ0प्र0 के मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पाँच लाख इक्यावन हजार दीपक जला कर दीपोत्सव किए जाने पर योगी आदित्यनाथ को बधाई दी साथ ही ऐसे यशस्वी मुख्यमंत्री के लिए उनकी लंबी आयु की कामना की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ