सतर्कता जागरूकता के तहत भ्रष्टाचार मुक्त भारत का लिया संकल्प।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: बाल एवं महिला विकास मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली, केंद्रीय समाज कल्याण बोर्ड द्वारा अनुदानित सबला परिवार परामर्श केंद्र की ओर से रायबरेली के महिला थाने पर सतर्कता एवं जागरूकता सप्ताह मनाया गया।
     आपको बता दें कि, संस्था की सचिव मीनू त्यागी और परामर्श दात्री दीपिका ने महिला थाने में उपस्थित सभी कर्मचारी को बताया कि, हम सभी कैसे अपने जीवन में भ्रष्टाचार दूर कर सकते हैं, सभी ने मिलकर ईमानदारी पूर्ण जीवन शैली को अपनाने के लिए प्रतिज्ञा ली। इस दिशा में स्वयं को एक उदाहरण के रूप में प्रस्तुत करने तथा रक्षा पाने, सत्यनिष्ठा ढांचा संहिता स्थापित करने के अपने उत्तरदायित्व को हम स्वीकार करते हैं।
      ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि, हम किसी भी भ्रष्ट आचरण का हिस्सा नहीं है तथा भ्रष्टाचार के स्थानों पर हम अधिक सख्ती से कार्यवाही करते हैं।
      हम मानते हैं कि, भ्रष्टाचार उन्मूलन करने में तथा अपने कार्यों के सभी पहलुओं में सत्यनिष्ठा पारदर्शिता तथा सुशासन के उच्चतम मांगो को बनाए रखने के लिए एक संगठन होने के नाते हम हमें सामने से नेतृत्व करना होगा।
       इस मौके पर महिला थाना इंचार्ज संतोष सिंह ने सब को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि, हमें अपने जीवन में अनुशासन और संयम रखनें होगें और पारदर्शिता भी बनाए रखना होगा। तभी हम किसी अपराध को कम कर सकते है। उपस्थित सभी ने मिल कर प्रतिज्ञा ली।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ