रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: 24 नवंबर दिन रविवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय महराजगंज के प्रांगण में चुनाव अधिकारी अब्दुल हलीम व पर्यवेक्षक ब्रजेन्द्र कुमार के द्वारा पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ शाखा महराजगंज रायबरेली का निर्वाचन किया गया। जिसमें विकासखंड महराजगंज का निर्विरोध अध्यक्ष सर्वसम्मति से अखिलेश कुमार व मंत्री शिव बालक को निर्वाचित घोषित किया गया।
आपको बता दें कि, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के 9 पदों पर निर्वाचन की प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न कराई गई तथा नवनिर्वाचित अध्यक्ष पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ महराजगंज अखिलेश कुमार ने उपस्थित शिक्षक व शिक्षिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि, शिक्षकों की समस्याओं के लिए हर संभव लड़ाई लड़ने के लिए वे तैयार रहेंगे तथा उनके सुख-दुख में भागीदार बनेंगे और शिक्षक बंधुओं की समस्याओं को हल कराने का वे हर संभव प्रयास ब्लॉक स्तर से लेकर जिला स्तर तक करेंगे।
इस अवसर पर दयाशंकर सिंह, समर बहादुर सिंह, जगदीश शुक्ल, शीतला प्रसाद, बृजेश श्रीवास्तव, उषा सोनी, सोनी गुप्ता, रचना साक्य, शिल्पी गुप्ता, देशबंधु चौरसिया, शशिकान्त, सत्येंद्र कुमार, हरिश्चंद्र सिंह, मनोज कुमार सहित सैकड़ों शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
वहीं कार्यक्रम का सफल संचालन संजय कनौजिया पूर्व एवीआरसी महराजगंज के द्वारा किया गया।

0 टिप्पणियाँ