रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के बावन बुजुर्ग बल्ला स्थिति जवाहर नवोदय विद्यालय रायबरेली उत्तर प्रदेश में संविधान दिवस 26 नवंबर 2019 के रुप में मनाया गया। जिसमें प्रश्नोत्तरी और वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शिवालिक, उदयगिरि, अरावली, नीलगिरी और गर्ल्स टीमों ने प्रतिभाग किया। यह प्रतियोगिता सिक्स राउंड की खेली गई। जिसमें प्रतिभाग कर रही सभी टीमों ने सवालों के जवाब देते हुए कार्यक्रम को रोचक और उच्च शिखर पर पहुंचाया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक रामनरेश रावत व विशिष्ट अतिथि पूर्व कानून मंत्री गिरीश नारायण पांडे रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ संविधान रचयिता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर धूप दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर किया गया। उसके उपरांत आए हुए अतिथियों का विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ अमरनाथ राय द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया।
आपको बता दें कि, स्वागत समारोह के उपरांत मंच से विद्यालय के प्रधानाचार्य डाक्टर अमरनाथ राय ने राज्यपाल द्वारा निर्देशित पत्र पढ़कर सबके समक्ष रखा जिसमें टीवी रोग मुक्त पर विशेष जोर दिया गया। डॉ अमरनाथ राय ने पत्र को पढ़कर सबके समक्ष व्यक्त करते हुए कहा कि, महामहिम राज्यपाल द्वारा यह निर्देशित किया गया है कि, अपने-अपने क्षेत्रों में TB रोग से ग्रसित मरीजों को अपना कर उनके साथ पिता तुल्य व्यवहार करें और उनके इलाज में खर्च होने वाला धन स्वयं से लगाएं ताकि भारत को टीबी रोग मुक्त बनाया जा सके।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक रामनरेश रावत व पूर्व कानून मंत्री गिरीश नारायण पांडे ने भी संविधान पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित लोगों तथा विद्यालय के छात्रों को संविधान के रचयिता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के द्वारा रचित भारत के संविधान के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
आयोजित प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में प्रति भाग लेने वाली टीमों में अरावली शिवालिक व बालिका वर्ग ने प्रथम स्थान, तथा उदयगिरि टीम ने द्वितीय स्थान और नीलगिरी टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों अरावली सदन में अनिमेष अवस्थी, दिव्यांश केसरवानी, अभिजीत कुमार, राहुल, नीलगिरी सदन में निखिल, आकाश, अमन निर्मल, सुमित व शिवालिक सदन में आनन्द त्रिपाठी, ओंकार, शालिक, पीयूष और उदयगिरि सदन में आशीष कुमार, अंकुल, पीयूष सिंह, अमन तथा बालिका सदन में श्रेया सिंह, दिव्यांशी, शिवी, मल्लिका ने प्रतिभाग किया।
वहीं आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में पक्ष टीम से उदय विक्रम सिंह, प्रसान्त सिंह, आदर्श, राघवेंद्र, निकिता ने प्रतिभाग किया तथा विपक्ष टीम से आदर्श त्रिवेदी, आदर्श शर्मा, दीपक रावत, अभिशेक, अंजली सिंह ने प्रतिभाग कर कार्यक्रम में चार चांद लगाया।
इस कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता विद्या सागर अवस्थी एडवोकेट, लोकतंत्र सेनानी व वरिष्ठ भाजपा नेता सत्यनारायण गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता रामशंकर चौधरी, जिला पंचायत सदस्य व महराजगंज चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू, RSS जिला सेवा प्रमुख रमेश अवस्थी, युवा भाजपा नेता राहुल त्रिवेदी, युवा भाजपा नेता अनुज मौर्य, डॉ पीयूष राय, अभय राज सिंह शोथी, राजाराम मिश्र, प्रबंधक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, राम प्रताप सिंह प्राचार्य, थुलवांसा चौकी इंचार्ज विजय प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक विभाकर शुक्ला सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
वहीं कार्यक्रम के प्रभारी व कुशल संचालन अशोक कुमार ने किया तथा प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम को पीके राय, सन्तोष मौर्य, अतुल सिंह, जितेंद्र यादव, अवनीश सिंह ने कुशल संचालन किया।

0 टिप्पणियाँ