नेपाल के रास्ते यूपी में घुसे सात आतंकवादी।। Desh videsh news ।।

देश की सुरक्षा एजेंसियों को देश में आतंकवादियों के घुसने से जुड़ा बड़ा इनपुट मिला है। सूत्रों के मुताबिक पड़ोसी देश नेपाल के रास्ते उत्तर प्रदेश में सात आतंकवादियों के घुसने की खबर है। बताया जा रहा है कि ये आतंकी बड़े हमले करने की फिराक में हैं। फिलहाल इस सूचना के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और हर संदिग्‍ध गतिविधि पर कड़ाई से नजर रखी जा रही है।
      ऐसी सूचना है कि यह आतंकी दिल्ली की तरफ भी रुख कर सकते हैं। फिलहाल आतंकी कहां छिपे हैं इसकी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है लेकिन ये कई अलग अलग स्‍थानों पर फैले हैं। सूत्रों के मुताबिक घुसपैठ करने वाले आतंकी राज्य के कई शहरों में फैल गए हैं और वो किसी बड़े हमले को अंजाम देने की फिराक में हैं। एक और बात जो सामने आ रही है वो ये है कि आतंकवादी दिल्ली का भी रूख कर सकते है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ