रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कस्बे वासियों का एक प्रतिनिधिमंडल नगर पंचायत महराजगंज कार्यालय पहुंचकर अधिशासी अधिकारी डॉक्टर राजेश कुमार से मुलाकात कर मांग पत्र के द्वारा पहले से अंत्येष्टि स्थल न होने के कारण अंत्येष्टि स्थल की मांग की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिशासी अधिकारी ने नगर के प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया है कि, दाह संस्कार के लिए हो रही समस्याओं से उन्हें जल्द निजात दिलाई जाएगी।
आपको बता दें कि, जानकारी के मुताबिक नगर पंचायत महराजगंज में पूर्व से अंत्येष्टि स्थल न होने के कारण नगर वासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिसके लिए महराजगंज नगर का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर मांग पत्र के माध्यम से अधिशासी अधिकारी डॉक्टर राजेश कुमार से यह मांग किया है कि, जल्द से जल्द कस्बे में अंत्येष्टि स्थल का प्रबंध कर इस समस्या से जूझ रहे लोगों को निजात दिलाई जाए। ताकि नगर वासियों को अंतिम संस्कार के लिए दूर न जाना पड़े।
मामले को गंभीरता से लेते हुए चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू व अधिशासी अधिकारी डॉ राजेश कुमार ने राजस्व विभाग के उच्चाधिकारियों से मिलकर अंत्येष्टि स्थल के लिए सुरक्षित जमीन का प्रबंध कर इस समस्या से जूझ रहे नगर वासियों को जल्द से जल्द निजात दिलाने की बात कही है।
इस मौके पर वरिष्ठ लिपिक रामचन्द्र, लिपिक जमुना प्रसाद, विजय धीमान, विनीत वैश्य, कौशर कुरेशी, नूरुल हसन सहित सभी सभासद नगर पंचायत का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

0 टिप्पणियाँ