शिवसेना ने बीजेपी से कहा, 'रथ फंसा है, संकटमोचक कृष्ण अमित शाह अब तक आगे नहीं आए।। Maharastra news ।।

महाराष्ट्र में किसकी सरकार बनेगी और कैसे बनेगी? इस सवाल के जवाब का सभी को इंतजार है। इस बीच एक बार फिर से शिवसेना ने बीजेपी पर हमला बोला है और झूठ बोलने का आरोप लगाया है। साथ ही शिवसेना ने पांच राजनीतिक परिस्थितियों का जिक्र किया है।
    पार्टी मुखपत्र 'संडे सामना' में लिखे लेख में शिवसेना नेता और सामना के कार्यकारी संपादक संजय राउत ने कहा है कि शिवसेना वो जल्दबाजी नहीं दिखाएगी और घुटने टेकने नहीं जाएगी, ऐसी नीति उद्धव ठाकरे ने अपनाई है और व्यर्थ चर्चा का दरवाजा बंद कर दिया है।
     अहंकार के कीचड़ में रथचक्र! एक सरकार बनेगी क्या?' शीर्षक से लेख लिखा गया है। शिवसेना ने कहा, कलियुग ही झूठा है। सपने में दिया गया वचन पूरा करने के लिए राजा हरिश्चंद्र ने राजपाट छोड़ दिया। पिता द्वारा सौतेली मां को दिए गए वचन के कारण श्रीराम ने राज छोड़कर वनवास स्वीकार कर लिया। उसी हिंदुस्थान में दिए गए वचन से विमुख होने का 'कार्य' भारतीय जनता पार्टी ने पूरा कर दिया। ये सब एक मुख्यमंत्री पद के कारण हो रहा है और राज्य में सरकार बनाने की प्रक्रिया अधर में लटकी है।
     शिवसेना ने कहा, ''मैं ही दोबारा मुख्यमंत्री बनूंगा, ऐसा देवेंद्र फडणवीस कहते हैं। देवेंद्र दोबारा मुख्यमंत्री बनेंगे, ऐसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा। फिर भी रथ के पहिए फंस गए हैं और बीजेपी के संकटमोचक कृष्ण अमित शाह रथ के उद्धार के लिए अब तक आगे नहीं आए हैं, यह रहस्य है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ