दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद भी लोगों को प्रदूषण से कोई राहत नहीं मिली। शनिवार देर शाम दिल्ली और उसके आसपास कुछ हुई जगहों पर हुई बारिश के बावजूद प्रदूषण खतरनाक स्तर पर बना हुआ है। दिल्ली वालों के लिए रविवार सुबह भी एयर क्वालिटी इंडेक्स(एक्यूआई) के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। राजधानी के आईटीओ में एक्यूआई सबसे ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। यहां पर प्रदूषण का स्तर 486 रहा। वहीं, आनंद विहार इलाके में जहां एक्यूआई 478 रिकॉर्ड किया गया तो विवेक विहार इलाके में यह आंकड़ा 483 हो गया।
राजधानी के बवाना इलाके में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है। यहां पर एक्यूआई 483 रिकॉर्ड किया गया। वहीं अगर पूरे दिल्ली की बात करें तो यहां पर 447 रहा जो बेहद खतरनाक स्तर पर है।
दिल्ली के अन्य इलाकों में प्रदूषण का लेवल खतरनाक स्तर पर है। पंजाबी बाग में एक्यूआई 467, ओखला फेज 2 में 456, द्वारका सेक्टर 8 में 436, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम के आसपास 436, बुराड़ी में 471, आया नगर में 454, अलीपुर में 463 रिकॉर्ड किया गया।

0 टिप्पणियाँ