रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली; कस्बा स्थित राम जानकी मंदिर की प्रबन्धकिका बुजुर्ग कौशिल्या देवी ने अयोध्या प्रकरण में उच्चतम न्यायालय द्वारा दिये गये ऐतिहासिक फैसले पर श्री राम, जानकी, लक्ष्मण सहित हनुमान जी के चरणों में दीप प्रज्वलित कर स्वागत किया।
आपको बता दें कि, महराजगंज कस्बे में स्व0 रामशंकर दयाल ने राम जानकी मंदिर की स्थापना की। मंदिर के ट्रस्ट में अपनी समस्त सम्पत्ति दान कर दी थी। इनकी पत्नी कौशिल्या देवी दर्जनों बार अयोध्या में रामलला के दर्शन व पूजा अर्चन कर चुकी है। इनमें भी माता शबरी की तरह भगवान श्री राम के प्रति अटूट आस्था देखने को मिलती है। हर समय भगवान श्री राम माता जानकी और लक्ष्मण सहित हनुमान जी महाराज की स्तुति करती रहती है।
भगवान श्री राम के प्रति अटूट आस्था रखने वाली कौशल्या देवी को जैसे ही राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त होने की सूचना मिली वैसे ही इनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा और खुशी में अनायास ही आंखों से अश्रुओं की अविरल धारा बह निकली।
अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर निर्माण के पक्ष में न्यायालय का फैसला आने के बाद कौशिल्या देवी ने कस्बा स्थित श्री राम जानकी मंदिर में विराजमान श्री राम के चरणों में दीप प्रज्जवलित कर अपनी खुशी जताई और मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं को मिठाईयां बाँटी।

0 टिप्पणियाँ