अयोध्या: अयोध्या से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, अयोध्या के सहनवा में मस्जिद के लिए जगह दी जा सकती है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के तहत सहनवा में बाबरी मस्ज़िद (Babri Masjid) बनाने के लिए जमीन दी जा सकती है. बता दें, सहनवा में बाबर के सेनापति मीर बाक़ी की मज़ार भी है. बाबर के सेनापति मीर बाक़ी ने ही बाबरी मस्जिद बनवाई थी।
सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, मीर बाकी के वंशज भी चाहते हैं कि सहनवा में मस्ज़िद बने। 2017 में ही सहनवा को अयोध्या नगर निगम में शामिल करने का प्रस्ताव भेजा जा चुका है. सहनवा, अयोध्या रामजन्मभूमि से करीब 4 किलोमीटर की दूरी पर है। अयोध्या नगर निगम में जल्द ही 40 गांवों को शामिल किए जाने की मंजूरी मिल सकती है। मस्जिद के लिए अयोध्या के चांदपुर हरवंश और डाभासेंभर पर भी चर्चा हो रही है।

0 टिप्पणियाँ