सड़क निर्माण में मानक की उड़ाई जा रही धज्जियां ग्रामीणों में आक्रोश।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: एक तरफ प्रदेश की योगी सरकार सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का ढिंढोरा पीट रही है तो वहीं दूसरी तरफ लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार एवं संबंधित आलाधिकारी सरकार के मंसूबों पर पलीता लगाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। जिसके चलते क्षेत्रीय जनता में लोक निर्माण विभाग के अधिकारी व ठेकेदार के प्रति आक्रोश व्याप्त होता जा रहा है। यदि जल्द ही प्रशासन ने इस मामले पर कड़ा रुख न अखत्यार किया तो महराजगंज क्षेत्र की जनता जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होगी जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की होगी।
      आपको बता दें कि, मामला महराजगंज से दुसौती अकेलवा सुल्तानपुर को जोड़ने वाली सड़क का है। जिसके चलते सरकार एवं पीडब्ल्यूडी विभाग के मानकों को ताख पर रखते हुए सड़क को गड्ढा मुक्त तो किया जा रहा है। लेकिन सड़क को गड्ढा मुक्त करने का जो मानक है उस मानक के अनुरूप एक चौथाई भी मटेरियल नहीं लगाया जा रहा है।
       जब क्षेत्र के नागरिकों ने महराजगंज से अकेलवा मार्ग को गड्ढा मुक्त करने वाले ठेकेदार एवं कर्मचारियों से बात की तो उन्होंने बताया कि, इससे अच्छा कार्य  न तो हुआ है और ना हो सकता है। जबकि क्षेत्र के लोगों का कहना है कि, इस सड़क का कार्य जो हो रहा है वह केवल एक दिखावा और कोरम पूरा करने जैसा है। यह सड़क मात्र 15 दिन में फिर जस की तस हो जाएगी। इस सड़क प्र ठेकेदार द्वारा करवाया जा रहा कार्य मात्र खानापूर्ति है जिससे जिसे देख क्षेत्र के लोगों में संबंधित विभाग और मौजूदा सरकार के प्रति काफी नाराजगी है।
       वहीं अतरेहटा प्रधान प्रतिनिधि पप्पू यादव से जब बात हुई तो, उन्होंने इस सड़क को लेकर काफी असंतोष जताया उनका भी यही कहना है कि, सड़क मानक के अनुरूप नहीं बनाई जा रही है।  इस मौके पर बाबादीन यादव, जगदीप वर्मा, संतराम मौर्य, बीनू आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ