रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कस्बे के महावीर स्टडी स्टेट इंटरमीडिएट कॉलेज में अमन के उपदेशक पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब, वीरा पासी व गुरु नानक देव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।
आपको बता दें कि, कस्बे के हैदरगढ़ रोड स्थित महावीर स्टडी स्टेट इंटरमीडिएट कॉलेज में अमन के उपदेशक हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर उनके द्वारा दिए गए उपदेशों को समाज को मानने के लिए एक विशाल गोष्ठी का आयोजन किया गया। जहां अपने उद्बोधन में कॉलेज के अध्यक्ष गणेश प्रताप सिंह ने कहा कि, हजरत मोहम्मद साहब ने समाज को हमेशा सच्चाई एवं सौहार्द की राह पर चलने का पैगाम दिया था। समाज को आज उन्हीं के दिए हुए उपदेशों पर चलना चाहिए।
तो वहीं शंकरगढ़ स्टेट के शासक राणा बेनी माधव सिंह सेना के सेनापति अंग्रेजों से भारत मां को आजाद कराने वाले व अपने प्राणों को कुर्बान करने वाले सपूत वीरा पासी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनसे समाज को सीख लेने की बात कही। विद्यालय में सिख धर्म के प्रथम प्रवर्तक गुरु नानक देव का जन्मदिन भी बड़ी धूमधाम से मनाया गया साथ ही श्री सिंह ने कहा कि, इन सभी महापुरुषों ने समाज को हमेशा शांति, अमन, इंसानियत, भाईचारा, देश प्रेम तथा जात पात के भेदभाव से परे हमेशा मिल जुल कर समाज में रहने का उपदेश दिया।
उन्होने सभी समुदाय को त्योहारों की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कमल बाजपेई, सौरभ श्रीवास्तव, हिमांशु सिंह, बंशी लाल गुप्ता, रामजी, ज्ञानेंद्र गंगा प्रसाद, गोमती, सुनीता, जगदीश तिवारी, सावित्री आदि उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ