सर्वेश मिश्रा
बछरावां रायबरेली- बछरावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत बांदा बहराइच राजमार्ग पर अघौरा गांव के निकट गंगा स्नान के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित हो सड़क के किनारे खाई में पलट गया। जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां में पहुंचा कर इलाज कराया गया।
सनद हो बछरावां थाना क्षेत्र के दरेहटा मजरे राजामऊ गांव से गंगा स्नान हेतु डलमऊ जा रहे गांव के श्रद्धालु से भरा ट्रैक्टर ट्राली देर शाम लगभग 6:00 बजे बांदा बहराइच राजमार्ग पर अधौरा गांव के निकट सामने भैंस आ जाने पर बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हो सड़क किनारे खाई में पलट गया। जिसमें अंशु पुत्री श्याम शंकर उम्र 25 वर्ष, अनुज पुत्र श्री कुंवारे 25 वर्ष, विद्यावती पत्नी सुनील कुमार 35 वर्ष, शालिनी उत्तरी विजय कुमार 20 वर्ष अर्चना पत्नी मनोज कुमार उम्र 25 वर्ष, सरिता पुत्री रमाशंकर उम्र 25 वर्ष, दिव्या पुत्री सुनील कुमार उम्र 11 वर्ष सभी निवासी दरेहटा घायल हो गए।
जिन्हें सूचना पर पहुंची बछरावां पुलिस ने एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया जहां सभी का इलाज किया गया गंभीर रूप से घायल अंशु व अनुज को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाल पंकज तिवारी ने बताया कि सूचना पर तत्काल मौके पर पुलिस को भेजा गया और सभी घायलों का इलाज कराया जा रहा है मामले में तहरीर मिलने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ