रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली; खेत में खड़ी धान की फसल को छुट्टा मवेशियों से बचाने के लिए शाम को फसल की रखवाली करने गए अधेड़ कृषक का सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में पुआल पर पड़ा शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। घटना शिवगढ़ थाना क्षेत्र के रघुनाथ खेड़ा मजरे असहन जगतपुर की है।
आपको बता दें कि, लंबे समय से ससुराल में रह रहा 45 वर्षीय हरिश्चंद्र मंगलवार की शाम को खाना खाकर घर से फसल की रखवाली करने के लिए खेत गया था। जिनके देर सुबह तक वापस घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। परिजन हरिश्चंद्र को ढूंढते हुए सुबह जब खेत पहुंचे तो हरिश्चंद्र का शव पुआल पर पड़ा मिला। जिसकी खबर से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और खबर कुछ ही पलों में पूरे क्षेत्र में जंगल की आग की तरह फैल गई। घटनास्थल पर लोगों का मजमा लग गया।
वहुं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। हरिश्चंद्र मूल रूप से बाराबंकी जनपद के हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पोखरा गांव का रहने वाला था, जिसको ससुर की संपत्ति मिली थी। हरिश्चंद्र शादी के बाद से अपनी ससुराल रघुनाथ खेड़ा मजरे असहन जगतपुर में रह रहा था। अधेड़ की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हरिश्चंद्र की मौत के पीछे ग्रामीणों द्वारा तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। अधेड़ की मौत के कारणों का पता नहीं लग पाया है।
मामले में थाना अध्यक्ष अजीत कुमार विद्यार्थी का कहना है कि, शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की असल वजह सामने आ पाएगी।

0 टिप्पणियाँ