शौच करके वापस लौट रहे अधेड़ की पिटाई।। Raebareli news ।।

 शिवाकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: शौच करने गये मौकू लाल 48 वर्ष निवासी बरजोर खेड़ा मजरे ढोढ़वापुर को गांव के चार युवकों ने पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। सबसे बड़ी विडंबना रही कि, तहरीर देने पहुंचे मैकू लाल के पुत्र को ही पुलिस ने उल्टा हिरासत में ले लिया।
      आपको बता दें कि, शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बरजोर खेड़ा मजरे ढ़ोढ़वापुर में सुबह 9 बजे मैकू लाल उम्र 48 वर्ष जोकि, शौच करके वापस घर आ रहे थे। आरोप है कि, जिन पर गांव के ही राधेलाल, प्रमोद कुमार, शिवशंकर, संतोष कुमार ने हमला करके मारा पीटा जिससे मैकू लाल का एक कान फट गया और मैकू लाल गिर पड़ा।
       जानकारी पर पहुंचे मैकू लाल के पुत्र राम दुलारे ने शिवगढ़ सीएचसी में इलाज कराने के बाद शिवगढ़ थाने में तहरीर देने पहुंचा तो, पुलिस ने मैकू लाल के पुत्र राम दुलारे को ही थाने में बैठा लिया। जिसको लेकर मैकू लाल ने पुलिस के ऊपर विपक्षियों से मिले होने का आरोप लगाया है। इस बारे में जब थाना प्रभारी अजीत कुमार विद्यार्थी से बातचीत की गई तो,  उन्होंने बताया कि, डलमऊ की ड्यूटी पर हैं। वहां पर जो भी संबंधित दीवान हैं उनसे बात करिए इस बारे में जब वहां मौजूद संबंधित दीवान से बातचीत की गई तो, उन्होंने कहा कि, दोनों तरफ से एक एक लोगों को बैठाया गया है तहरीर के हिसाब से मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ