सिंचाई विभाग के उच्चाधिकारियों ने रजबहा एवं माइनरों का किया निरीक्षण, दिए निर्देश।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: शारदा नहर खण्ड लखनऊ के अधिशासी अभियंता सहित आधा दर्जन संबंधित अधिकारियों ने राजबहा एवं एक दर्जन से अधिक माइनरों का निरीक्षण किया।
      आपको बता दें कि, मंगलवार को शारदा नहर खंड लखनऊ के अधिशासी अभियंता  सूर्य प्रकाश गुप्ता, सहायक अभियंता विनय कुमार, जेई आरएन शुक्ला, आशीष यादव सहित अधिकारियों ने शिवगढ़ रजबहा, सेहगो रजबहा, गूढ़ा रजबहा सहित करीब एक दर्जन से अधिक माइनरों का निरीक्षण किया।
       निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता सूर्य प्रकाश ने कई ठेकेदारों को फटकार लगाते हुए कहा कि, गेहूं की बुवाई के पहले जिन रजबहा व माइनरों में सिल्ट जमी हुई है जल्द से जल्द सफाई कराई जाए। यदि गेहूं बुवाई के पहले नहरों की सफाई नहीं की गई तो, संबंधित विभाग के कर्मचारी व ठेकेदारों के ऊपर कार्रवाई की जाएगी। माइनरों की सफाई के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। यही नही कई ठेकेदारों को दूरभाष नंबर पर जल्द से जल्द सफाई का काम समाप्त करने के निर्देश दिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ