कुएं में नवजात शिशु का शव मिलने से मचा हड़कम्प कलयुगी मां ने ममता को किया कलंकित।। Raebareli news ।।

 शिवाकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: कलयुगी मां ने मां की ममता को कलंकित कर दिया। मामला शिवगढ़ थाना क्षेत्र की गूढ़ा ग्राम पंचायत का है। जहां बाग में स्थित कुएं में अज्ञात नवजात शिशु का शव मिलने से हड़कम्प मच गया। मामले की जानकारी तब हुई जब मवेशियों को चरा रहे बच्चों ने कुए में झांक कर देखा, तो कुएं के अंदर पानी में नवजात शिशु का शव उतरा रहा था, जिसका कुछ हिस्सा पन्नी के बाहर था और कुछ हिस्सा पन्नी के अंदर था जिसकी खबर बच्चों ने ग्रामीणों को दी। 
      आपको बता दें कि, नवजात शिशु का शव हुए में होने की खबर मिलते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और कुछ ही पलों में यह बात पूरे गांव में जंगल में आग की तरह फैल गई। जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा डायल 112 पर दी गई। 
      सूचना पर आनन-फानन में पीआरवी 1751 से पहुंचे एसआई चंद्रिका प्रसाद, कांस्टेबल संजय कुमार यादव, चालक मोइनुद्दीन व शिवगढ़ थाने से पहुंचे हेड कांस्टेबल तौसीफ खां ने शव को कुए से बाहर निकाल कर अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुड़ गई है। कुएं में शव मिलने की खबर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों द्वारा तरह-तरह के कयास लगाया जा रहे थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ