।।भारी भीड़ ने उठाया कार्तिक पूर्णिमा मेले का भरपूर आंनद।।
रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: कार्तिक पूर्णिमा के पवित्र पर्व पर लाखों श्रद्धालुओं ने माँ गंगा के पवित्र तट पर लगाई आस्था की डुबकी, और हवन पूजन व दान धर्म के साथ अपने पौराणिक व पारंपरिक तरीके से पूजा अर्चना किया। गंगा तट पर मौजूद भारी जनमानस की वजह से कार्तिक पूर्णिमा पर आयोजित मेले में अच्छी खासी चहल पहल रही,साथ ही दूर दराज से आये श्रद्धालुओं ने मेले का भरपूर आनंद उठाते हुए जम कर खरीदारी किया।
आपको बता दें कि, कार्तिक पूर्णिमा मेले में खरीदारी और मेले का लुफ्त उठाने के बाद श्रद्धालु अपने अपने साधनों में बैलगाड़ी, ट्रैक्टर, ट्रेन, बस व निजी साधनों से गन्तव्य की ओर बढ़ते रहे, वहीं रायबरेली पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जिसमें स्वयं रायबरेली पुलिस अधीक्षक, एएसपी रायबरेली के साथ तेजतर्रार क्षेत्राधिकारी महराजगंज विनीत सिंह, डलमऊ क्षेत्राधिकारी आर पी शाही, सीओ सिटी रायबरेली गोपी नाथ सोनी के कुशल नेतृत्व में महिला थाना इंचार्ज रायबरेली सन्तोष सिह, यातायात प्रभारी उप0निरी0 के साथ ही कई अन्य उप0 निरीक्षक व भारी संख्या पुलिस फोर्स पूरे मेला क्षेत्र में चप्पे चप्पे पर मौजूद रहा।
क्योंकि जिले में कार्तिक पूर्णिमा मेले को स्नान-दान हवन पूजन के रूप में मनाया जाता है। जिसके अन्तर्गत रायबरेली जिले में मां गंगा के विभिन्नौ घाटों में डलमऊ घाट, रालपुर घाट, गेंगासो घाट व गोकना घाट पर भव्य मेले का आयोजन होता है। जोकि धार्मिक परम्परा के स्वरुप में मनाने के लिए जिले व जिले के बाहर तक के लोग भारी संख्या में माँ गंगा के विभिन्न घाटों पर पहुँच कर स्नान पूजन हवन व दान कर अपने जीवन को कृतार्थ करते हैं।
श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाते हुए यहां कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले मेले के आयोजन का भरपूर आनन्द उठाते हैं, माँ गंगा में स्नानार्थ व मेला स्थलों में जिले की हर सड़क पर तीन दिनों तक चहल पहल बनी रहती है, वहीं कार्तिक पूर्णिमा पर जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना व पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगैन के निर्देशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद राय, एसडीएम डलमऊ,अपर जिलाधिकारी राम अभिलाख, तहसीलदार डलमऊ के कुशल पर्यवेक्षण में मेला कोतवाली प्रभारी रोहित उपाध्याय व जिला महिला थाना प्रभारी/प्रभारी एंटी रोमियो संतोष सिंह, थाना महराजगंज, थाना मिल एरिया थाना शिवगढ़, थाना डीह, थाना सलोन, थाना गुरबक्श गंज, थाना नसीराबाद, थाना हरचंदपुर, थाना बछरावां, क्यूआरटी, पीएसी बल, पुलिस बल आदि मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ