बाल दिवस पर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में मनाया गया बाल दिवस।। Raebareli news ।।

 रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: बाल दिवस के रूप में मनाए जा रहे चाचा नेहरू के जन्म दिवस के अवसर पर बच्चों द्वारा किए गए विविध कार्यक्रमों से विद्यालय परिवार गौरवान्वित हुआ है और नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा विविध प्रकार के व्यंजनों की भरमार कर यह साबित करने का प्रयास किया है कि विद्यालय के बच्चे भी शिक्षा के साथ-साथ विविध कार्यक्रमों में आगे बढ़ रहे हैं यह उद्गार आज महराजगंज कस्बे के हैदर गढ़ रोड पर स्थित महावीर स्टडी स्टेट कॉलेज के प्रबंधक व जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह उपस्थित पत्रकारों के समक्ष व्यक्त कर रहे थे।
      आपको बता दें कि, बाल दिवस के मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कमल बाजपेयी के कुशल नेतृत्व में छात्र-छात्राओं द्वारा विविध प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर स्टेज के माध्यम से उपस्थित सभी का मन मोह लिया।
      तो वहीं कस्बे के रायबरेली रोड पर स्थित एसजेएस पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्या रश्मि मिश्रा की अध्यक्षता में चाचा नेहरू का जन्म दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। तो वहीं इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा विद्यालय प्रांगण में विशाल मेले का आयोजन व स्टेज पर बच्चों द्वारा बाल दिवस पर सुंदर और मनमोहक झांकियों द्वारा सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
     इसी कड़ी में महराजगंज विकासखंड क्षेत्र के गांव सलेथू स्थिति न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल में भी चाचा नेहरू का जन्म दिवस बाल दिवस के रूप में मनाया गया। बाल दिवस के मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजीव सिंह ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए विविध प्रकार के मनभावन कार्यक्रमों की सराहना करते हुए प्रोत्साहित किया।
      इसी कड़ी में कस्बे के पूरे सुखई मजरे अतरेहटा स्थित स्वदेश सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज महराजगंज में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा दुकानों के इंस्टॉल सजाकर बाल दिवस मनाया गया। बाल दिवस के अवसर पर विद्यालय में बच्चों द्वारा विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू व आरएसएस के जिला सेवा प्रमुख रमेश अवस्थी ने शिरकत कर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा लगाई गई दुकानों से सामान खरीद कर  उत्साहवर्धन किया। बाल दिवस पर आयोजित मेले में आए हुए अतिथियों ने दुकानों से खरीदारी कर जमकर लुफ्त उठाया।
      इसी कड़ी में महराजगंज इन्हौना मार्ग पर स्थित मेजर रामफल सिंह स्मारक इंटर कॉलेज खेरवा में भी विद्यालय की प्रबंधिका योग्यता सिंह के नेतृत्व में बच्चों ने बाल दिवस पर छोटी-छोटी दुकानें लगाकर बाल दिवस मनाया गया। उसके उपरांत बच्चों द्वारा विविध प्रकार के रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ