रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली के थाना महराजगंज क्षेत्र के मऊ स्थित शारदा सहायक बड़ी नहर में राजापुर कैड़ावा के पास बीचोबीच नहर में एक चार पहिया वाहन अज्ञात अवस्था में देखा गया जिसमें शव होने की आशंका जताई जा रही है।
आपको बता दें कि, प्राप्त जानकारी के मुताबिक मऊ स्थित बड़ी नहर में राजापुर कड़ावा के पास नहर के बीचो-बीच अज्ञात अवस्था में एक चार पहिया वाहन बालू और पानी से लबालब डूबा हुआ ग्रामीणों को दिखाई दिया। ग्रामीणों तथा स्थानी लोगों ने जिसकी सूचना महराजगंज थाने की पुलिस को दी।
सूचना पाते ही हरकत में आई महराजगंज पुलिस ने बस आनन-फानन घटनास्थल पर पहुंचकर गाड़ी को नहर से निकालने का प्रयास कर रही थी जिसके लिए पहले ट्रैक्टर द्वारा फिर बाद में जेसीबी के द्वारा चार पहिया वाहन को निकालने का भरसक प्रयास किया गया लेकिन प्रयास विफल रहा। प्रशासन और ग्रामीणों तथा ट्रैक्टर चालक और जेसीबी चालक की कड़ी मशक्कत के बाद भी गाड़ी बाहर नहीं निकाली जा सकी और निराशा ही हाथ लगी, क्योंकि गाड़ी का 90% हिस्सा बालू से पटा हुआ है और नहर में पानी है। सिर्फ गाड़ी का पिछला कुछ भाग ही ऊपर की तरफ दिख रहा है। जिससे यह भी अनुमान नहीं लगाया जा सका कि चार पहिया वाहनों में कौन सी गाड़ी है। सिर्फ गाड़ी का पिछला कुछ हिस्सा ही दिख रहा हैं जिससे यह जानकारी प्राप्त हुई है कि, गाड़ी का कलर नीला है।
थक हार कर पुलिस टीम का जत्था और निकालने आए संसाधन वापस चले गए हैं। गाड़ी को निकालने का कार्य सुबह किया जाएगा। क्योंकि रात हो चुकी थी। इस खबर से संबंधित शेष जानकारी कल वाहन बाहर निकलने के बाद दी जा सकेगी। तब तक के लिए रायबरेली से हमारे संवाददाता रजनीकांत अवस्थी के साथ पढ़ते रहिए और देखते रहिए एसके इंडिया न्यूज़।

0 टिप्पणियाँ